biodatamaker
✕

ओटीपी शेयर न करें : हंसा देगा जोर से भैया-भाभी का चुटकुला

Updated: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (16:56 IST)
सेवानिवृत्ति से पूर्व भैया जी ने नियमानुसार भाभी के साथ बैंक में जॉइन्ट अकाउंट खुलवाया।
सेवानिवृत्ति के बाद जॉइन्ट अकाउंट में रिटायरमेंट बेनिफिट के 50 लाख जमा हुए और नियमित पेंशन भी प्रारम्भ हो गई।
 
भैया ने भाभी को ऑनलाइन बैंकिंग का सारा सिस्टम समझाया और ओटीपी का महत्व भी बताया, साथ ही चेतावनी भी दी कि, किसी भी स्थिति में कभी भी किसी के साथ ओटीपी शेयर न करें।
 
एक रोज भैया जी अपना मोबाइल घर पर ही भूल गया और कहीं चला गया।
 तीन-चार घण्टे बाद लौटा तो आते ही भाभी से पूछा कि :"कोई कॉल तो नहीं आया था ? 
भाभी: " बैंक वालों का आया था। "
भैया (घबराते हुए) : "ओटीपी से सम्बंधित तो नहीं था? 
भाभी जी (गर्व से) : "अरे वाह! आप तो बड़े स्मार्ट हो। हाँ, ओटीपी ही पूछ रहे थे और कह रहे थे कि हमारे बैंकिंग स्टेटस को सिल्वर से हटाकर डायमंड में डालना है जो हमारे लिए बहुत बेनीफीशियल रहेगा। 
भैया (बेहद आन्दोलित स्वर में) : " हे भगवान! कहीं तुमने उनको ओटीपी तो नहीं बता दिया ? 
"भाभी जी : " अरे वाह, जब बैंक वाले खुद पूछ रहे थे तो क्यों न बताती।
भैया जी का सिर चकराया और वो धम्म से सोफे पर बैठ गया। हड़बड़ाया सा वो मोबाइल हाथ में लेकर बैंक के एप में लॉगिन करने लगा और साथ ही बड़बड़ाया : " अरी बेवकूफ, कमदिमाग, मूढ़ औरत, गए अपने लाखों रुपए आज, गए..... 
लॉगिन के बाद चैक करने पर भैया सुखद आश्चर्य से भर उठा क्योंकि उसका अकाउंट सही सलामत था और साथ ही बैंक ने आज ब्याज की रकम भी जोड़ दी हुई थी।
फिर भैया ने भाभी से पूछा : " मोबाइल पर क्या तुमने सही ओटीपी बताया था? 
भाभी जी: " हाँ जी, बिलकुल सही बताया था। बैंक वाले बार-बार मुझसे कह रहे थे कि, फिर से चैक कर बताओ लेकिन मैंने कहा कि, चैक करके ही बताया है। फिर पता नहीं क्या हुआ, फोन पर बोलने वाला मुझपर चिल्लाने लगा और गालियां बकने लगा तो मैंने भी गुस्से में आकर फोन काट दिया। 
भैया जी: " क्या था ओटीपी ? 
भाभी जी : "ओटीपी तो 2406 आया था लेकिन, अपना जॉइन्ट अकाउंट है न, तो मैंने मेरा आधा ओटीपी 1203 ही उन्हें बताया....

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख