Hanuman Chalisa
✕

आज आप कार खरीद लीजिए.... : पति -पत्नी का यह जोक पढ़कर चक्कर आ जाएंगे

Updated: शनिवार, 11 मार्च 2023 (11:19 IST)
शाम के 5 बजे बाजार भीड़ से भरा हुआ था
 
 इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 200  लोग उनके इस तमाशे का मज़ा ले रहे थे,कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे...... 
 
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
 
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर ...... 
 
पति ने कहा:- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे.... 
 
पत्नी:- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी.... 
 
पति:- अच्छा तो ले लूंगा,अब चाभी दो....
 
पत्नी :- नहीं दूंगी  
 
पति:- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
 
पत्नी ने कहा:- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना में साथ जाऊंगी
 
पति :- अच्छा तो ये ले मैं ताला तोड़ने लगा हूं,जाओ तुम्हारी मर्ज़ी मेरे घर आना ना आना .... 
 
पत्नी:- जाओ जाओ नहीं आती तुम जैसे कंजूस के घर
 
पति ने लोगों की मदद से मोटरसाइकिल का ताला खोल लिया, अपनी बाइक पर बैठ गया और बोला:-
तुम आती हो या मैं जाऊं....? 
 
वहां खड़े लोगों ने पत्नी को समझाया:-
चली जाओ इतनी सी बात पर अपना घर खराब मत करो...... 
 
फिर पत्नी ने पति से वादा लिया कि वह बाइक बेचकर जल्द ही कार लेगा.....
दोनों की सुलह हो गई और चले गए.... 
 
अच्छी कहानी है ना......
 
लेकिन अभी ख़त्म नहीं हुई है...
 
तो साहब........
 
ठीक आधे घंटे बाद उसी जगह  पर अब फिर से भीड़ लगी है......!
 
एक चाचा चिल्ला रहा है........!
कोई मेरी मोटरसाइकिल दिन दहाड़े चुरा कर ले गया है.......
 
उसके बाद पूरे मार्केट में सन्नाटा पसरा हुआ है 

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख