dharma sangrah
✕

मोबाइल पर Funny Poem आपको भी पसंद आएगी : ये मोबाइल हमारा है, पतिदेव से प्यारा है

Updated: मंगलवार, 28 मार्च 2023 (15:45 IST)
ये मोबाइल हमारा है
पतिदेव से भी प्यारा है
 
उठते ही मोबाइल के दर्शन पहले पाऊं मैं।
पति परमेशवर को ऐसे में बस भूल ही जाऊं मैं।
 
मध्यम आंच पर चाय चड़ाऊं मैं।
व्हॉट्सएप को पढ़ती जाऊं मैं।
 
चाय उबल कर हो गई काड़ा।
चिल्ला रहा है अब पति देव हमारा।
 
कानों में है ईयरफ़ोन लगाया।
अब मैंने फेसबुक है चलाया।
 
रोटी बनाने की बारी आई।
दाल गैस पर चढ़ा कर आई।
 
इतने में सखी का फ़ोन आया।
पार्टी का उसने संदेशा सुनाया।
 
करने लगी बातें मैं प्यारी।
इतने में भिन्डी हो गई करारी।
 
सासूजी चबा ना पाई।
मन ही मन वो खूब बड़बड़ाई।
 
ससुर जी बैठे हैं बाथरूम में।
खत्म हो गया पानी टंकी में।
 
कैंडी-क्रश गेम में उलझ गई थी मैं।
मोटर चालु करना ही भूल गई थी मैं।
 
ग्रुप की एडमिन बन कर है नाम बहुत कमाया।
सबके घर की बहुओं को अपने ही साथ उलझाया।
 
बच्चों की मार्कशीट के मार्क्स ही ऐसे आए।
जो पति परमेश्वर के दिल को ना है भाए।
 
उसे देख पतिदेव ने सिंघम रूप बनाया।
“आता माझी सटकली” हमको है सुनाया
 
घर का बजा रहा है बारा 
ऐसा है मोबाइल हमारा!

Show comments

कॉफी विद करण 9: सलमान खान से करण जौहर ने पूछा वर्जिनिटी पर सवाल, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

बिग बॉस 20: काजी तौकीर की घटिया हरकत, स्काउट के कान में थूका, सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू

जब डिज्नी के सामने रामायण लेकर पहुंचे थे रामानंद सागर, ललित मोदी ने खोला 90 के दशक का बड़ा राज

अजय देवगन की 'दृश्यम: द कंक्लूजन' ने रचा इतिहास, 12वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के पार

'पहला प्यार दूसरी बार' के नए पोस्टर्स में दिखा यंग लव का मस्तीभरा अंदाज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख