Daily Horoscope
✕

कचौड़ी पर चटपटा चटपटा निबंध : देश की एकता और अखंडता की सहायक

Updated: सोमवार, 17 जनवरी 2022 (14:44 IST)
1. कोई इस पृथ्वी पर जन्में और बिना कचौड़ी खाए मर जाए ये तो हो ही नहीं सकता।
 
2. आटे से निर्मित सुनहरी तली हुई कवर के साथ भरे मसालेदार दुष्ट दाल का दल है ये। जो सदियों से नशे की तरह दिल दिमाग पर हावी बनी हुआ है।
 
3. हमारा राष्ट्रीय भोजन है ये। सुबह नाश्ते मे कचौड़ी हों, दोपहर में भूख लगने पर मिल जाए ये या शाम को चाय के साथ ही इनके दर्शन हो जाए, किसी की मजाल नहीं जो इन्हें ना कह दें।
 
4. कचौड़ी का भूख से कोई लेना देना नहीं होता। पेट भरा है, ये नियम कचौड़ी पर लागू नही होता। कचौड़ी सामने हों तो दिमाग काम करना बंद कर देता है। दिल मर मिटता है कचौड़ी पर। ये बेबस कर देता है आपको। कचौड़ी को कोई बंदा ना कह दे ऐसे किसी शख्स से मैं अब तक मिला नही हूँ।
 
5. कचौड़ी में बड़ी एकता होती है। इनमें से कोई अकेले आपके पेट मे जाने को तैयार नहीं होती। आप पहली कचौड़ी खाते हैं तो आँखें दूसरी कचौड़ी को तकने लगती है, तीसरी आपके दिमाग पर कब्जा कर लेती है और दिल की सवारी कर रही चौथी कचौड़ी की बात आप टाल नही पाते।
 
6. कचौड़ी को देखते ही आपकी समझदारी घास चरने चली जाती हैं। आप अपने डॉक्टर की सारी सलाह, अपने कोलेस्ट्राल की खतरनाक रिपोर्ट भूल जाते हैं। पूरी दुनिया पीछे छूट जाती है आपके और आप कचौड़ी के पीछे होते हैं।
 
7. कचौड़ी को गरम गरम बनते देखना तो और भी खतरनाक है। आप कहीं भी कितने जरूरी काम से जा रहे हो, सड़क किनारे किसी दुकान की कढाई में गरम गरम तेल मे छनछनाती, झूमती सुनहरी कचौड़ी आपके पाँव रोक ही लेंगे। ये जादूगर होता हैं। आप को सम्मोहित कर लेता हैं ये। आप दुनिया जहान को भूल जाते हैं। आप खुद-ब-खुद खिंचे चले आते है कचौड़ी की दुकान की तरफ, और तब तक खडे रहते हैं जब तक दुकानदार दया करके आपको कचौड़ी की प्लेट ना थमा दें।
 
8. किसी मशहूर कचौड़ी  दुकान को ध्यान से देखिये, यहाँ जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र, अमीरी, गरीबी का कोई भेद नहीं होता। कचौड़ी से प्यार करने वाले एक साथ धीरज से अपनी बारी का इंतजार करते हैं। जिन बातों ने हमारे देश की एकता अखंडता बनाए रखने में मदद की है उनमें कचौड़ी को बाइज्जत शामिल किया ही जाना चाहिए !

Show comments

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

अबु धाबी की शेख जायद मस्जिद पहुंचीं मलाइका अरोरा, अबाया पहनने पर मचा बवाल, हुईं ट्रोल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: घायल व्लॉगर की मदद को आगे आईं आयशा श्रॉफ, उठाएंगी इलाज और सर्जरी का पूरा खर्च

डॉक्टरों ने अमिताभ बच्चन को दी रेस्ट की सलाह, सोशल मीडिया और ब्लॉगिंग से लिया ब्रेक, फैंस से मांगी माफी

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का मोशन पोस्टर रिलीज

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख