dharma sangrah

मरीज से पूछा डॉक्टर ने इलाज: यह चुटकुला है उल्टा पुल्टा

Updated: शुक्रवार, 25 जून 2021 (11:01 IST)
एक सज्जन फिजीशियन के यहां हेल्थ चेकअप करवाने पहुंचे। 
 
नम्बर आया तो डॉक्टर ने अन्दर बुलवाया। फिर प्रोफेशनल अंदाज में सवाल किया- हाँ बताइए  क्या समस्या है? 
 
"डॉ साब, कई दिन से तबियत कुछ ठीक नहीं रहती है। 
 
"भूख लगती है?" 
 
"भूख तो लगती है डॉ साब क्योंकि खुद ही Liv 52 लेनी शुरू की है।"
 
"फीवर वगैरह तो नहीं रहता?''
 
"बुखार.... परसो थोड़ा बुखार था जरूर लेकिन 650 mg Tab Calpol ली थी तो... उतर गया!" 
 
"अच्छा। ब्लड टेस्ट लिख देता हूँ, करवा लीजिए.... 
 
"होल बॉडी चेकअप खुद ही करवाए हैं सोमवार को.... हीमोग्लोबिन 12 से थोड़ा कम निकला है... आयरन की गोली ले रहे हैं।" 
 
"अच्छा! वायरल वगैरह तो नहीं हुआ इस बीच?" 
 
"हुआ था पिछले महीने। 5 दिन Azithromycin 500 mg लिए, ठीक हो गया।" 
 
"गले में खराश वगैरह है क्या अभी? जीभ निकालिए!" 
 
"आsss (जीभ निकालकर) ... खराश थी लेकिन Montek LC ले लिए तीन दिन, सही हो गयी।" 
 
डॉ- "अच्छा" (टार्च बन्द कर के)- "थोड़ा टहला कीजिए।" 
 
"रोज सुबह तीन किमी की मॉर्निंग वॉक करते हैं। 
 
फिर लौटकर आधे घण्टे योग-प्राणायाम, तत्पश्चात दलिया, स्प्राउट का हल्का नाश्ता करते हैं। 
 
लंच में तीन चपाती और दाल, शाम में हल्का स्नैक और रात में दो रोटी और दही या हरी सब्जी।" 
 
फिर डॉक्टर ने स्टेथस्कोप उठाया तो मरीज बोला - "चेकअप कर रहे हैं क्या? क्या दिक्कत है डाक साब??" 
 
डॉक्टर- आप तो अपना stethoscope वगैरह लाए नही होंगे.....
लेकिन अनुभव डॉक्टर से ज्यादा है आपको!.....थोड़ा मेरा चेकअप कर दवा लिख दीजिए.... आज सर में दर्द हो रहा है और इस कारण गुस्सा सा आ रहा है.. .. कहीं तनाव में हाथापाई ना कर बैठूं.....जरा बताएं कि क्या करना ठीक रहेगा, बड़ी मेहरबानी होगी!" 

Show comments

‘हनुमान अंश’ की शूटिंग में थे सख्त नियम, सेट पर गाली-गलौज से लेकर नॉन-वेज और शराब तक पर थी पाबंदी

'जवान' के 3 साल बाद भी छाया दीपिका पादुकोण का जादू, ऐश्वर्या राठौर के 6 साड़ी लुक्स आज भी हैं आइकॉनिक

'तुम्बाड 2' पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा अपडेट, बोले- कहानी आगे बढ़ रही है

मोहनलाल की नई फिल्म 'L367' के टाइटल से उठा पर्दा, 'ऑपरेशन गंगा' का फर्स्ट लुक आउट

'ये मेरा काम नहीं है...', Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी पर भड़के सलमान खान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख