dharma sangrah
✕

फनी जोक: पोहा जलेबी की लव स्टोरी गुदगुदा देगी

Updated: गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (17:02 IST)
पोहा मुझे हमेशा उस क्यूट सीधे-साधे लड़के की तरह लगता है जो सबसे पहले तैयार होकर बैठ जाता है और जलेबी उस इतराती हुई लड़की की तरह लगती है जिसे अभी और तैयार होना बाकी है ।
 
जलेबी जब बलखाते हुए चाशनी की कढ़ाई से बाहर आती है तो जैसे पोहे की तो सांसे ही अटक जाती है । पोहा जानता है कि उसने हर सुबह कढ़ाई में पसरतें हुए जलेबी को चाशनी से बाहर आते हुए देखा है लेकिन हर बार उसका जलेबी को देखना 'पहली बार' देखने जितना रोमांचक होता है।
 
चाशनी में लिपटी जलेबी और जीरावन भुरभुराया पोहा एक दूसरे को देखते हैं तो इशारों इशारों में बताते हैं कि वो कितने 'हॉट' लग रहे हैं । लिटरली भी ।
 
आलूबड़ा-समोसा किन्हीं शादीशुदा अधेडो़ की तरह आंखों के कोनों से नजरे चुरा चुरा कर जलेबी को ताड़ते हैं । और जलेबी जैसे बिना उन्हें भाव दिए अपनी ड्रेस ठीक करते हुए निकल जाती है ।
 
और फिर रात भर का 'पोहा जलेबी' का भूखा मालवावासी जब एक प्लेट पोहा और थोड़ी सी जलेबियां मांगता है तो जैसे पोहा जलेबी के मन की मुराद पूरी हो जाती है, उनके मिलन की बेला आ जाती है और थोड़ी ही देर में पोहे का जर्रा जर्रा जलेबी के बदन पर लिपटा हुआ पाया जाता है।

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख