Hanuman Chalisa

लॉक डाउन में पतियों के लिए जारी 10 निर्देश पढ़कर हंसी निकल जाएगी

Updated: मंगलवार, 21 जुलाई 2020 (19:39 IST)
लॉक डाउन की इन कठिन परिस्थितियों में, रसोई में हाथ बंटाते हुए पुरुष कर्मयोगी सदस्यों के लिए 10 आवश्यक निर्देश:
 
1.दूध अकस्मात ही उबाल जाता है और उसके बाद गैस बर्नर और स्लैब की सफाई कठिन और दुखदाई होती है, अतः दूध पर नज़र रखें वॉट्सएप पर नहीं।
 
2. दूध उबलने पर भगोना काफी गरम होता है, तौलिए या फिर संड़सी से पकड़ कर गैस से उतारें, जले हुए हाथ को मुंह में चूसते हुई तांडव करने से कुछ नहीं होगा।
 
3. रसोई में इस्तेमाल होने वाले सभी औज़ारों और उपकरणों का उचित स्थान एवम नाम पता कर लें, अर्धांगिनी जी से काम करने के बाद गाली खाने और फिर उनको मनाने से क्या लाभ?
 
4. बर्तन साथ के साथ धो कर रखें, इकट्ठे पंद्रह बीस बर्तन देख कर रक्तचाप बढ़ाने से कोई लाभ नहीं।
 
5. ज़्यादा बर्तनों में नवाबों की तरह खाना ना खाएं, धोने आपको ही करना हैं, ध्यान रहे।
 
6. कढ़ाई से तेल का छींटा उछल कर आंख में जा सकता है, इसलिए प्रशिक्षु की तरह ही पाकशाला में काम करें, संजीव कपूर बन कर तलने आदि जैसा पेचीदा ऑपरेशन अभी ना करें।
 
7. फर्श पर पोंछा पानी छलकते ही लगा लें, फिसल कर गिरने पर पिछवाड़े पर आपके ही चोट लगेगी।
 
 आपको पहले ही कल चौराहे पर डंडे पड़े थे। 
 
8. सब्जी काटते समय, शेफ संजीव कपूर बनकर शूमाकर जैसे चाकू ना चलाएं, उंगली आपकी है...
 
9. भोजन करके बचा खाना फ्रिज में  रखें। रात को भी यही खाना है। याद रहे, जितनी बार खाना बनवाओगे, उतनी बार सब्जी काटने की मेहनत और बर्तन आपके जिम्मे हैं।
 
10. मालिक कौन है ध्यान रहे, व्यवहार में और कार्य में भी। रहना यहीं है...
 
जनहित में जारी।

Show comments

‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ से ‘फूलों का तारों का’ तक, राखी के ये गीत हैं अमर

बॉलीवुड में राखी का बदलता रंग: इन फिल्मों ने पर्दे पर दिखाई भाई-बहन के प्यार की गहराई

‘डोंट बी शाय’ का टीजर रिलीज, कॉलेज लाइफ और पहले प्यार की कहानी लेकर आ रही नई स्टारकास्ट

प्रभास के पिता बनकर 'सालार पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' में एंट्री करेंगे बड़े स्टार, कहानी में होगा अहम रोल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का टीजर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया में दिखी पहली झलक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख