dipawali
✕

सोशल मीडिया पर छाया अनूप जलोटा का जलवा, ये रहे अनूप जलोटा के 11 जोक्स

Updated: गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (13:04 IST)
इन दिनों पूरे सोशल मीडिया पर एक ही नाम छाया हुआ है और ये नाम हैं अनूप जलोटा का...। वे एक भारतीय गायक हैं, जो भजन एवं गज़ल के लिए प्रसिद्ध हैं। इन्हें भजन सम्राट भी कहा जाता है, लेकिन इन दिनों वे अपनी भजन गायकी के लिए नहीं बल्कि बिग बॉस के 12 वें सीजन में एंट्री लेने के बाद से चर्चा में हैं। अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा हैं। खास बात ये है कि 65 साल के अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन केवल 28 साल की है और उनसे 37 साल छोटी हैं।
 
अपने से इतनी छोटी गर्लफ्रेंड बनाने को लेकर वो इतने चर्चा में हैं के अब उनके ऊपर जोक्स बनने का सिलसिला शुरू हो गया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। यहां हम आपके लिए पेश कर रहे हैं अनूप जलोटा के 11 चटपटे जोक्स :
 
----------- 
जिस उम्र में पैदल चलने में चक्कर आता है....
 
उस उम्र में चक्कर चलाना भी एक कला है...
 
अनूप_जलोटा
----------- 
पहले कहावत थी काला कलूटा बैंगन लूटा..... 
 
अब कहावत है अनूप जलोटा मक्खन लूटा .... हा हा हा
----------- 
पत्नी : कहां जा रहे हो?
 
पति : भजन संध्या का कार्यक्रम है भजन सुनने जा रहा हूं।
 
पत्नी : चुपचाप दोस्तों के साथ दारू पीने जाओ... खबरदार जो भजन में गए तो, टांगे तोड़ दूंगी... 
 
-----------
बिग बॉस में भक्ति गायक अनूप जलोटा अपनी 28 साल की गर्लफ्रेंड को लेकर आए है......
और बोले पॉप सुनने वाले पापियों तुम क्या जानो भजन की ताकत.. हा हा हा
----------- 
युवाओं का नेता: मोदी जी पेट्रोल भले 200-250 रूपये लीटर कर दो
 
पर ये जलोटा, दिग्वीजय और थरूर जैसे लोगों का कुछ इलाज करो,
 
देश की युवा पीढ़ी को गर्लफ्रेंड नहीं मिलने से वे डिप्रेशन में जा रहे है..
 
-----------
एक लड़का अपने दोस्त से : यार ये
 
..... अनूप जलोटा जी ने बड़ी प्रॉब्लम खड़ी कर दी, 
 
अब समस्या ये है कि.... अपनी उम्र कम बताए की ज्यादा
 
-----------
ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन, गाया तो जगजीत सिंह ने,
 
लेकिन सत्यार्थ किया अनूप जलोटा ने। हा हा हा
 
------------ 
जलोटा साहब ने 37 साल छोटी GF के बारे में बताकर...
 
'प्रियंका चोपड़ा' को करारा जवाब दिया और पुरुषों का वर्चस्व बरकरार रखा है।
 
-----------
जवानी में इतने पुण्य करो कि.... 

बुढापा अनूप जलोटा हो जाए।
 
-----------
एक लड़का अपने दोस्त से : मैं सोचता था, अनूप जलोटा ने जिंदगी भर भजन गाये, भगवान ने उन्हें क्या दिया?
 
आज उत्तर मिल गया....
 
-----------
गोलू अपने साथियों से : साला.. हम लोग हनी सिंह के चक्कर में रह गए
 
और भजन में इतना स्कोप है आज तक पता ही ना चला... मइया मोरी.. मैं नहीं माखन खायो गाते गाते 
जलोटा जी पूरी हंड़िया ही चुरा ले गए...
 
-------------------
 

Show comments

यश के बेटे को पसंद नहीं आया रावण का ये काम, 'रामायण' में जटायु को मारते देख पापा से कही दिल छू लेने वाली बात

हनी सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण सड़क हादसे में भतीजे का निधन

हमें साथ में और भी बहुत कुछ करना था दोस्त, संजय गुप्ता को याद कर भावुक हुए रितिक रोशन

रावण-जटायु युद्ध के एक सीन के लिए 6.5 साल की मेहनत, नितेश तिवारी ने खोले 'रामायण' के विजुअल इफेक्ट्स के राज

Bigg Boss 20: सलमान खान ने स्काउट ओपी की लगाई क्लास, लव गिल संग रिश्ते पर उठाए सवाल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख