dharma sangrah

Republic Day Essay: गणतंत्र दिवस पर 200 शब्दों में निबंध

छात्रों के लिए गणतंत्र दिवस 2024 पर निबंध

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (01:06 IST)
Republic Day Essay
  • 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था।
  • संविधान लागू हुआ तब डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने थे।
  • गण का अर्थ है जनसमूह और तंत्र का अर्थ है प्रणाली।
Republic Day Essay : मेरा मुल्क, मेरा देश, मेरा ये वतन! 26 जनवरी पर हम इस तरह के कई देशभक्ति गीत गाते हैं। इस दिन भारत अपना लोकतांत्रिक पर्व यानी गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) मनाया है। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था इसलिए यह तारीख हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ALSO READ: गणतंत्र दिवस पर 100 शब्दों में निबंध

इस दिन के बाद से हम गर्व से कह सकते हैं कि हम एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। इस दिन सरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही कई स्कूल एवं कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। अगर आप भी 26 जनवरी पर निबंध लिखना चाहते हैं तो आप इस तरह एक बेहतरीन निबंध लिख सकते हैं। आइए जानते हैं Republic Day 2024 Essay...
 
गणतंत्र दिवस पर निबंध 200 शब्दों में
 
26 जनवरी एक ऐसा राष्ट्रीय पर्व है जिसके नाम से ज्यादा तारीख का महत्व है। इस दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। इस दिन कई संक्रतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें परेड और झाकियां सबसे लोकप्रिय हैं। हर साल ये परेड और झाकियां देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर निकाली जाती हैं।

लेकिन अधिकतर लोग नहीं जानते हैं कि भारत की पहली गणतंत्र दिवस परेड राजपथ पर नहीं निकाली गई थी। 
26 जनवरी 1950 को जब हमारे देश का संविधान लागू हुआ तब डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने थे। साल 1950 को पहली बार गणतंत्र दिवस दिल्ली में मनाया गया है। पहली बार यह पर्व दिल्ली के पुराने किले के सामने स्थित इरविन स्टेडियम में मनाया गया था। 
 
'गणतंत्र' दो शब्दों से मिलकर बनाया गया है, गण का अर्थ है जनसमूह और तंत्र का अर्थ है प्रणाली। इसलिए संविधान हमारे देश की साशन, प्रसाशन और सामाजिक व्यवस्था को बताता है। देश के विकास के लिए लोकतंत्र होना बहुत ज़रूरी है। वर्षों से गुलामी के बाद हमने अपने देश का संविधान बनाया जो सिर्फ हमारे नागरिकों के हित के लिए बनाया गया है। यह दिन संविधान के सभी निर्माताओं को याद करने का दिन है। हमारे देश का संविधान हमें जीने की दिशा प्रदान करता है। 

आप इस निबंध में अपने विचारों को और भी बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं। निबंध को बेहतर बनाने के लिए आप संविधान निर्माताओं के बारे में लिख सकते हैं। साथ ही भारत के तिरंगे का महत्व भी आप बता सकते हैं। एक अच्छा निबंध लिखने के लिए आपको थोड़ी रिसर्च की ज़रूरत होगी। साथ ही आज के मुद्दों को भी अपने निबंध में शामिल कर सकते हैं। निबंध में जितने अधिक तथ्य और सही भाषा होगी, आपका निबंध उतना ही बेहतर होगा। बहुत अधिक तथ्यों का इस्तेमाल न करते हैं सिमित तथ्यों को अच्छे से समझाएं। 
ALSO READ: 26 जनवरी: राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' पर हिन्दी निबंध
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

अगला लेख