ramcharitmanas

New Year 2025 Essay : न्यू ईयर 2025 पर हिन्दी में रोचक निबंध

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 30 दिसंबर 2024 (15:22 IST)
Essay on New Year 2025 in Hindi: प्रस्तावना : हर साल एक दिन ऐसा आता है, जब पूरी दुनिया नया वर्ष मनाती है और इस साल 2025 का आगाज होने जा रहा है। बता दें कि दुनियाभर में 01 जनवरी/ 1st January से नए साल की शुरुआत मानी जाती है, ऐसा इसीलिए क्योंकि अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक 31 दिसंबर को चल रहे पुराने साल का अंत हो जाता है तथा इसके पश्चात एक जनवरी से नए अंग्रेजी कैलेंडर वर्ष की शुरुआत होती है। इसीलिए इस दिन को पूरे विश्व में न्यू ईयर मनाया जाता है।
 
क्यों हैं खुशी का त्योहार : 31 दिसंबर का दिन नए साल की पूर्व संध्या पर दुनियाभर में मनाया जाने वाला एक खुशी का त्योहार है। तथा ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से यह एक नए साल की शुरुआत का प्रतीक भी है। इस समयावधि में अधिकतर सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा स्कूलों में क्रिसमस के एक दिन पहले से लेकर नए साल यानि 01 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की जाती हैं, तथा उसके बाद पुन: कक्षाएं लगना प्रारंभ होती है।ALSO READ: नए साल की बेहतरीन शुरुआत के लिए आज ही घर से निकाल दें ये चीजें, सारी परेशानी हो जाएगी दूर
 
नया साल हमें क्या सिखाता हैं : अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार चूंकि नया साल वर्ष के पहले दिन को दर्शाता है, जो कि जीवन में खुशियां लाने वाला माना जाता है। इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि हम पिछले वर्ष को पीछे छोड़ते हैं तथा नए साल में यह दिन एक नई शुरुआत का प्रतिनिधित्व करता है।

नया साल हम सभी को अपने गत वर्ष के सभी कड़वे अनुभवों को पीछे छोड़कर आने वाले साल में या भविष्य में सकारात्मक कदम उठाने की प्रेरणा देता है, यह वहीं समय होता है जब हम पूरी दुनिया में शांति तथा आध्यात्मिक जीवन, अपनों की खुशी, उनकी सेहत और हर दिशा से उनकी समृद्धि की कामना करते हैं। इस खास अवसर पर, विभिन्न जगहों पर भजन संध्या, कलश यात्रा, यज्ञ-हवन तथा कई तरह के अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। अत: नया साल हमें धार्मिकता की तरफ अपना रुख करने तथा धर्ममय होकर जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है।
 
कैसे मनाते हैं नव वर्ष : नए साल का पहला दिन पूरी दुनिया का हर व्यक्ति अपने हिसाब से, सभी को नव वर्ष आगमन की शुभकामनाएं देते हुए मनाना पसंद करता है। इस दिन को लोग त्योहार के रूप में मनाते हैं और अपनी संस्कृति और सभ्यता के हिसाब से इस दिन मंदिरों या धार्मिक स्थलों पर जाकर अच्छी विश मांगते हैं तथा सभी के खुशहाल जीवन की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।ALSO READ: नए साल पर हिंदी जोक्स : 31 दिसंबर 2024 की रात न करें ये काम
नया साल दुनिया भर के लोगों के जीवन में खुशी लाने वाला सबसे खास दिन होता है, जब लोग घर में विभिन्न रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन करते हुए इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इतना ही नहीं सभी उम्र के लोगों द्वारा नए साल की पूर्वसंध्या से नव वर्ष आगमन को लेकर व्यापक रूप से तैयारी भी देखी जा सकती है। 
 
उपसंहार : नव वर्ष आगमन और 31 दिसंबर की रात‍ जश्न मनाने, बढ़ते शराब पार्टियों, इनके अल्कोहोल तथा नशे के सेवन साथ ही अश्लील या कम वस्त्र शरीर पर धारण करके फूहड़ताभरी हरकतें करना यह किसी को भी शोभा नहीं देता है।

अत: हमें नया साल तो अवश्‍य ही मनाना चाहिए, लेकिन उसे मनाते समय हमारी संस्कृति और सभ्यता और परंपरा का ध्यान अवश्य ही रखना चाहिए। इस रात पार्टी के जोश में हम इतना भी होश न खो बैठे कि आने वाला वर्ष हमारा दुखदायी हो या हमारे कारण किसी जीवन दुखों से भर जाएं। अत: नव वर्ष 2025 का नया साल सभी के लिए एक नई उम्मीद, नए संकल्प और नए अवसर लेकर आए। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ...
 
सभी को हैप्पी न्यू ईयर और हार्दिक शुभकामनाएं....

ALSO READ: नव वर्ष 2025 पर एक बेहतरीन कविता : नए वर्ष में
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख