Hanuman Chalisa
✕

हिन्दी दिवस के सरलतम नारे : हिन्दी भारत माँ का वंदन है

Updated: बुधवार, 11 सितम्बर 2019 (12:45 IST)
हिन्दी दिवस आजकल हमारे देश में एक औपचारिकता मात्र रह गया है लेकिन आज भी कुछ संस्थानों में हिन्दी पखवाड़ा, हिन्दी सप्ताह और हिन्दी दिवस जोर-शोर से मनाया जाता है। ज्यादातर संस्थानों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। प्रस्तुत है कुछ सरलतम पंक्तियां हिन्दी दिवस के लिए...
 
 
1 * हिन्दी में निहित हमारे संस्कार
सबको हिन्दी में नमस्कार
 
 
हिन्दी सरल-सहज भाषा है
सफलता की परिभाषा है
 
2 *‍ हिन्दी जनसंचार का स्पंदन है
हिन्दी भारत माँ का वंदन है
 
 
3 *भारत माँ के भाल पर सजी स्वर्णिम बिन्दी हूँ
मैं भारत की बेटी, आपकी अपनी हिन्दी हूँ
 
4 * आंगन-आंगन हिन्दी, अक्षर संग मुस्काए
हर भाषा के साथ में फूलों सी खिल जाए
 
5 *जन-जन की आशा है हिन्दी
भारत की भाषा है हिन्दी
हिन्दी का सम्मान करें
दु‍निया भर में नाम करें
 
6 * सरल है, सुबोध है, सुंदर अभिव्यक्ति है
हिन्दी ही सभ्यता, हिन्दी ही संस्कृति है
 
7 * हिन्दी देश की भावना है
स्नेहिल शुभकामना है...
 
8 * मधुर-मधुरतम भाव है, हमारा स्वभाव है,
हिन्दी विराट वृक्ष की मीठी सघन छाँव है
 
9 * हिन्दी है भारत की शान आगे इसे बढ़ाना है
हर दिन, हर पल, हमको हिन्दी दिवस मनाना है
 
10 * हिन्दी जिसका नारा है
वह भारत हमको प्यारा है
 
11 *हिन्दी को सम्मान दो, हिन्दी गुणों की खान है
हर भाषा में महान है, भारत की पहचान है
 
12 * हम सब हिन्दी को अपनाएँ
देश-विदेश में मान बढ़ाएँ
 
वैज्ञानिक भाषा है हिन्दी
यह बात सबको समझाएँ...
 
13 * हिन्दी है जन-जन की धड़कन,
हिन्दी हमारी शान है,
हिन्द देश के वासी हैं हम,
हिन्दी हमारी पहचान है......
 
14 * कोटि-कोटि कंठों की मधुर स्वरधारा है
हिन्दी है हमारी, हिन्दुस्तान हमारा है ...
लेखक के बारे में
स्मृति आदित्य

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख