ramcharitmanas

चाचा चौधरी एंड द मैजिक ऑफ होम्योपैथी का लोकार्पण

Written By WD
Updated: सोमवार, 12 दिसंबर 2016 (13:57 IST)
डायमंड बुक्स ने बेकसंस होम्योपैथी से होने वाले फायदे को रेखांकित करने वाली कॉमिक्स पुस्तिका को पहली बार बाजार में प्रस्तुत किया है। बेकसंस होम्योपैथी ने दुनियाभर के बच्चों और उनके अभिभावकों को स्पष्ट किया है कि इस पैथी से हर तरह के रोगों का सफलतापूर्वक और कारगर इलाज होता है। 

 
इसके साथ ही चाचा चौधरी जैसे सुपरहिट कॉमिक कैरेक्टर के माध्यम से समझाया गया है कि होम्योपैथी के माधयम से रोजाना होने वाले बुखार-खांसी जैसे रोगों के साथ ही जटिल रोगों का इलाज भी समय से संभव है। बच्चों को पसंद आने वाली मीठी गोलियों में उनके सेहत का राज छुपा होता है। चाचा चौधरी और साबू जैसे लोकप्रिय पात्रों से सजे इस कॉमिक्स का नाम चाचा चौधरी एंड द मैजिक ऑफ होम्योपैथी है। 
 
भारत में होम्योपैथी शिक्षा को नियंत्रित करने वाले और सेंट्रल कौंसिल ऑफ होम्योपैथी के प्रेसीडेंट डॉ. एसपीएस बख्शी बताते हैं कि यह पैथी आसान, सरल, सुरक्षित और बेहद कारगर है। उन्होंने 40 साल में 15 लाख से भी अधिक लोगों का सफल उपचार किया है। डायमंड टून्स के अध्यक्ष एन. के. वर्मा ने बताया कि उन्हें पहली बार होम्योपैथी की महत्ता को कॉमिक्स के माध्यम से प्रसारित करने का अवसर मिला है। 
 
दुनियाभर में फैले हमारे युवा पाठक इसके माध्यम से डॉ. डॉ. एस.पी.एस बख्शी के शोध और अनुभव का लाभ उठा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह पुस्तिका होम्योपैथी को लेकर लोगों में व्याप्त गलत भ्रांतियां दूर करता है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

अगला लेख