ramcharitmanas

आंखों की 5 समस्याओं का पक्का इलाज, जरूर जानें

Written By WD
Updated: सोमवार, 12 दिसंबर 2016 (12:30 IST)
आंखें मानव शरीर का बेहद अहम हिस्सा है, क्योंकि इन्हीं के जरिए हम इस खूबसूरत दुनिया को देख पाते हैं। इसलिए आंखों का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। जानिए आंखों की इन 5 समस्याओं का रामबाण उपचार - 
 

1. नींद पूरी न होने, आंखों में अवांछित कणों के जाने या फिर अधि‍क थकान होने पर आंखों में लालिमा आ जाती है। इसके लिए आंवले के पानी से आंखें धोने से या गुलाबजल डालने से लाभ होता है।
2. आंखों पर चोट लगने, जलने, मिर्च मसाला या कीट के आंख में जाने पर आंख लाल हो, तो दूध गर्म करके उसमें रूई का फुआ डालकर ठंडा करके आंखों पर रखने से लाभ होता है।

3. आंखों में दर्द होने पर जामफल के पत्तों की पुल्टिस बनाकर (20-25 पत्तों को पीसकर, टिकिया जैसी बनाकर, कपड़े में बांधकर) रात्रि में सोते समय आंख पर बांधने से आंखों का दर्द मिटता है एवं सूजन और वेदना दूर होती है।

4.  हल्दी की डली को तुअर की दाल में उबालकर, छाया में सुखाकर, पानी में घिसकर सूर्यास्त से पूर्व दिन में दो बार आंख में अंजन करने से आंखों की लालिमा, झामर एवं फूली में लाभ होता है।
5. आंखों के नीचे के कालापन होने पर सरसों के तेल की मालिश करने से तथा सूखे आंवले एवं मिश्री का चूर्ण समान मात्रा में 1 से 5 ग्राम तक सुबह-शाम पानी के साथ लेने से काफी लाभ होता है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख