Hanuman Chalisa

रश्मि चौधरी की किताब संवेदनाओं का स्पर्श विमोचित

इस पुस्तक में उनकी रचनाएं भारतीय परिवेश को रेखांकित करती हैं

WD Feature Desk
सोमवार, 29 अप्रैल 2024 (16:36 IST)
Book Launch Event : रिश्तों को ऊष्मा देती सहज़ लघुकथाएं- रश्मि चौधरी की नव प्रकाशित पुस्तक में उनकी रचनाएं भारतीय परिवेश को रेखांकित करती हैं। आज साहित्य के परिदृश्य में परिवर्तन आया है और यह परिवर्तन इसी बात का द्योतक है कि हम अपनी परंपराओं और परिवार व्यवस्था को बचाने के लिए सशक्त मुद्रा में खड़े हो गए हैं। 
 
रश्मि चौधरी सतत इसी मोर्चे पर अपनी रचनाओं को खड़ा करती आ रही हैं। उनके द्वारा रिश्तों को लेकर की गई बुनावट सामान्य पाठक के हृदय में बसे रिश्तों को ऊष्मा प्रदान करने में सक्षम सिद्ध होती है।वे इसी भावजगत की रचनाएं देती रहें यह कामना करता हूं।
 
यह वक्तव्य डॉ विकास दवे (निदेशक मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी) ने मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति इंदौर में श्रीमती रश्मि चौधरी के लघुकथा संग्रह  संवेदनाओं का स्पर्श के विमोचन समारोह में दिया। पुस्तक पर चर्चा करते हुए साहित्यकार ज्योति जैन ने कहा कि 'लेखन के विषय हमारे समाज से ही प्राप्त होते हैं। यह लेखक के नजरिए पर निर्भर करता है कि वह सीधे व्यक्तिगत कटाक्ष से लेखन को विकृत करता है या सही शिल्प के साथ लेखकीय सौंदर्य को उजागर करता है।

रश्मि की लघुकथाओं की विशेषता यही है कि वह जलती आंखों पर रुई के ठंडे फाहे के समान प्रतीत होती हैं। मिट्टी के लड्डू, गहना, पिंकू, लिफाफा, फूटे फुग्गे, रंगीन उजाले जैसी लघुकथाओं के माध्यम से रश्मि की लघुकथाएं बेहद सकारात्मक संदेश देती है साथ ही पर्यावरण के प्रति सजगता भी दिखाती है।'
 
इस अवसर पर वामा साहित्य मंच की सचिव शोभा प्रजापति के साथ स्वागत प्रमोद चौधरी व अंजना मिश्रा ने किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य साहित्यकार उपस्थित थे। सरस्वती वंदना प्रतिमा जाट ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन प्रीति दुबे ने किया एवं आभार श्री आर.एस. चौधरी ने माना।
ALSO READ: स्मृति आदित्य की किताब 'हथेलियों पर गुलाबी अक्षर' का विमोचन

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

अगला लेख