मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज़: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Himachal CM Jairam Thakur ate 'golgappe'
Written By
Last Updated : गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (12:01 IST)

मतगणना से पहले हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर ने खाए 'गोलगप्पे'

jairam thakur
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों पर देशभर की निगाहें लगी हुई है। सभी की नजर इस बात पर है कि इस बार राज बदलेगा या रिवाज? बहरहाल मतगणना से एक दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मशहूर रिज इलाके में गोलगप्पों का लुत्फ उठातेनजर आए। उन्होंने कहा कि वे राज्य के लोगों का आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिन्होंने 12 नवंबर को बड़ी संख्या में वोट दिया।
 
ठाकुर के साथ भाजपा के हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक सचिव पवन राणा, पार्टी के चुनाव सहप्रभारी देवेन्द्र सिंह राणा और शिमला (शहरी) से भाजपा उम्मीदवार संजय सूद भी थे। उन्होंने कहा कि वे राज्य के लोगों का आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिन्होंने 12 नवंबर को मतदान वाले दिन बड़ी संख्या में वोट दिया।
 
यह पूछने पर कि कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रही है? इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनाव लड़ा है और वह ऐसा दावा कर सकती है, लेकिन हम शुरुआत से कह रहे हैं कि इस बार स्थिति अलग है।(भाषा)(फोटो सौजन्य : फेसबुक)
 
Edited by: Ravindra Gupta