Hanuman Chalisa

बारिश में खतरनाक है हरी सब्जियां, इन 5 सब्जियों से जरूर बचें

बारिश के मौसम में चटपटा खाने का मन करता है, गरमा-गरम प्याज, पालक के भजिए की याद आ जाती है लेकिन बारिश के दिन में आपको सेहत का अधिक ख्याल रखना होता है।
 
जी हां, बारिश के दिन में इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है, दूषित पानी पीने से भी आप बीमार पड़ सकते हैं।
 
बरसात का मौसम आते ही चहुं ओर हरियाली छा जाती है, सूखी-सूखी सब्जियां भी हरी-भरी हो जाती है लेकिन बरसात में कई तरह की सब्जियां खाने की मनाही होती है, अगर आप नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए -
 
1.पालक- जी हां, पालक बरसात के दिनों में हरा-भरा जरूर हो जाता है लेकिन इस सब्जी पर हद से ज्यादा बारीक कीड़ें होते हैं इसलिए बरसात के दिनों में पालक का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
2.पत्तागोभी- पत्तागोभी का सलाद के रूप में अधिक प्रयोग किया जाता है लेकिन अधिक परते होने पर बारीक-बारीक कीड़े अंदर तक होते हैं। ऐसे में खाने में कीड़े आपके शरीर में चले जाते हैं तो आप बीमार भी पड़ सकते हैं। इस वजह से बारिश के दिनों में पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
3. बैंगन- गरमा-गरम बैंगन का भर्ता किसे अच्छा नहीं लगता है। बरसात के मौसम में और भी अधिक स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बरसात में फल और फूल आते ही कीड़े लगने लग जाते हैं। पौधों पर कीड़े इस तरह हमला बोलते हैं कि करीब 70 फीसदी तक बैंगन नष्ट हो जाता है।
 
4. मशरूम- बारिश के मौसम में खान-पान पर लगाम लगाना बेहद जरूरी होता है। मशरूम प्रदूषित जगह और वातावरण में पैदा होता है। मशरूम अलग-अलग प्रजाति के होते हैं कुछ जहरीले तो कुछ खाने योग्य। ऐसे में खाने योग्य मशरूम भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

 
5. टमाटर- बरसात के मौसम में पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। टमाटर में कुछ क्षारीय तत्व मौजूद होते हैं, जिन्हें वैज्ञानिक भाषा में एल्कालॉयड्स कहा जाता है। यह एक प्रकार का जहरीला केमिकल होता है जिन्हें पौधे कीड़ों से बचाने के लिए प्रयोग करते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में टमाटर का अधिक सेवन करने से त्वचा संबंधित बीमारी भी हो सकती है। जैसे- रैशेज होना, नॉजिया, खुजली। ऐसे में बारिश में इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
 
अत: बारिश के दिनों में अपने सेहत का अच्‍छा खयाल रखें और इन सब्जियों को खाने से बचना ही मॉनसूम में सेहतमंद बने रहने का सबसे अच्छा विकल्प है।

ALSO READ: बारिश में ऐसे करें वाटरप्रूफ मेकअप, पढ़ें 5 टिप्स

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

अगला लेख