suvichar

गेहूं का सेवन तो करते हैं लेकिन क्या इसके ये इस्तेमाल भी पता हैं? जरूर जानिए गेहूं के औषधीय नुस्खे

Updated: शनिवार, 6 जुलाई 2019 (15:42 IST)
गेहूं का सेवन तो हर घर में किसी न किसी रूप में जरूर किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि गेहूं केवल बलवान बनाने वाला अनाज ही नहीं है बल्कि इसके कई और भी ऐसे नुस्खे हैं जिन्हें पता होने पर खांसी, खुजली, पथरी जैसी कई सेहत समस्याओं से आसानी से निजात पाया जा सकता है।
 
आइए, जानते हैं गेहूं के जादुई औषधीय गुण -

 
1 खांसी - 20 ग्राम गेहूं के दानों में नमक मिलाकर 250 ग्राम पानी में उबाल लें। जब तक की पानी की मात्रा एक तिहाई न रह जाए। इसे गरम-गरम पी लें। लगातार एक हफ्ते तक यह प्रयोग करने से खांसी जल्दी चली जाती है।
 
2 स्मरण शक्ति - गेहूं से बने हरीरा में शक्कर और बादाम मिलाकर पीने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके साथ ही दिमागी कमजोरी को दूर करने में भी यह बेहद मददगार साबित होता है।

 
3 खुजली - गेहूं के आटे को गूंथकर त्वचा की जलन, खुजली बिना पके फोड़े-फुंसी तथा आग में झुलस जाने पर लगा देने से ठंडक पड़ जाती है। इसके अलावा अगर कोई जहरीला कीड़ा काट ले तो गेहूं के आटे में सिरका मिलाकर दंश स्थान पर लगाने पर भी लाभ होता है।
 
4 पथरी - पथरी या स्टोन होने की स्थि‍ति में गेहूं और चने को उबालकर उसके पानी को कुछ दिनों तक रोगी व्यक्ति को पिलाते रहने से मूत्राशय और गुरदे की पथरी गलकर निकल जाती है।

 
5 अस्थि भंग - इस स्थि‍ति में थोड़े से गेहूं के दानों को तवे पर भूनकर पीस लें। इसमें शहद मिलाकर कुछ दिनों तक चाटने से अस्थि भंग दूर हो जाता है।

ALSO READ: गजब के होते हैं करी पत्ते... फायदे जानकर आप हर सब्जी में इन्हें डालेंगे

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख