sundarkand

एवोकाडो फल को खाने के 10 फायदे

Updated: मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 (09:28 IST)
Avocado fruit : एवोकाडो फल को हिंदी में रूचिरा, मक्खनफल। हालांकि भारत में इसकी सब्जी बनाकर खायी जा रही है। यह आजकल भारत में बहुत खाया जाने लगा है लेकिन यह सब्जी नहीं बल्कि एक फल है। बैगन की तरह यह भी बेरी की श्रेणी में आता है, लेकिन इसमें आम और जामुन की तरह सिर्फ एक बीज होता है। यह कई तरह के रोगों में लाभदायक है।
 
क्या है इस फल में?
इस फल में प्रोटीन, रेशे, नियासिन, थाइमिन, राइबोफ्लेविन, फोलिक एसिड और जिंक जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। एवोकाडो में काफी मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। समें कोलेस्ट्रोल की मात्रा बिल्कुल नहीं पाई जाती।
 
1. कब्ज : यह कैसी भी कब्ज हो उसे दूर कर देता है, क्योंकि इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं।
 
2. हार्ट : यह शरीर में कोलेस्ट्रोल को कम करता है। इसके कम होने से हृदय संबंधी रोग नहीं होते हैं। मोनोअनसैचुरेटेड फैट (MUFs) पाया जाता है, जो हृदय स्वास्थ के लिए अच्छा है। इसमें पोटेशियम भी होता है जो रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। 
 
3. वजन : यह कम कैलोली युक्त बेस्ड फैट एंटीऑक्सिडेंट प्रदान करता है और सूजन से लड़ने में मदद करता है। जिसके चलते वजन बढ़ना नियंत्रित होता है।
 
4. स्किन : यह आपकी त्वचार के लिए बेहतर फल है क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए पाया जाता है। आप चाहे हो इसे नाश्ते में शामिल कर सकते हो।
 
5. आंखें : नेत्रों की ज्योति को बरकरार रखने में यह मददगार है, क्योंकि इसमें दो कैरोटीनॉयड्स होते हैं- ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन। ये दो फाइटोकेमिकल्स आंखों के ऊतकों में पाए जाते हैं और आंखों को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाते हैं। यह आंखों के विजन में सुधार करता है।
 
6. हेअर : यह आपकी हेयर ग्रोथ के लिए भी बहुत अच्छा है क्योंकि इसमें कई तरह के विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं।
 
7. लीवर : यह आपके लीवर को सेहतमंद बनाए रखने में मददगार है क्योंकि इसमें कुछ कार्बनिक यौगिक हैं जो इस अंग को सुधारने में सहयोगी है। 
 
8. किडनी : इसमें पोटेशियम होता है जो गुर्दे के लिए फायदेमंद है। तरल पदार्थ का संतुलन गुर्दे के कामकाज के लिए महत्वपूर्ण है। यह शरीर के माध्यम से तरल पदार्थ और विषाक्त पदार्थों की गति को संभालता है।
 
9. कैंसर : कहते हैं कि इसमें कैंसर रोधी गुण होते हैं। खासकर यह स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर की संभावना को कम करता है क्योंकि इसमें कैरोटीनॉड्स और मोनोअनसैचुरेटेड वसा होता है। एवोकैडो में ग्लूटाथियोन भी शामिल है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट है जो कैंसर की कोशिकाओं और मुक्त कणों के खतरनाक प्रभावों की सुरक्षा करता है।
 
10. शुगर : यह शुगर यानी डायबिटिज में भी फायदेमंद है। इसकी पत्ती का अर्क रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मददगार है। यह फल शरीर द्वारा ग्लूकोज चयापचय के तरीके को नियंत्रित करने में मदद करता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख