वैसे तो छींक आने से रोकना संभव नहीं है, लेकिन फिर भी, क्या आपने कभी छींक आने से रोकने का प्रयास किया है? अगर वाकई किया है, तो अब बिल्कुल मत कीजिगा। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद डॉक्टर्स इस बात के लिए चेतावनी दे चुके हैं।
अगर आप ऐसा करते हैं, तो इसके परिणाम कितने घातक हो सकते हैं, इसका जीता जागता उदाहरण हम आपको बता रहे हैं -
दरअसल, छींक रोकने वाला एक वाकया सामने आया है, जो इसके गंभीर परिणाम की ओर इशारा करता है। इसके अनुसार एक व्यक्ति हाल में छींक रोकने का करतब दिखाने का प्रयास करते हुए घायल हो गया था। ऐसा करने से उसके गले में दिक्कत पैदा हो गई थी।
पहले तो अपनी नाक और मुंह बंद करके छींक को रोकने का प्रयास करने पर इस युवक के गले में झनझनाहट हुई और फिर गला सूज गया। इसके बाद
ब्रिटेन के लीसेस्टर विश्वविद्यालय अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।
ब्रिटेन के लीसेस्टर विश्वविद्यालय अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।
भारतीय मूल के रघुविंदर एस सहोटा और सुदीप दास सहित अन्य डॉक्टरों के अनुसार - थोड़ी देर बाद उसने कोई चीज निकलने में दर्द महसूस किया और फिर उसकी आवाज ही चली गई।
सात दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसकी दिक्कतें कम हुईं और उसे छुट्टी दी गई। इस बारे में डॉक्टरों ने साफ चेतावनली दी है कि नाक और मुंह बंद करके छींक को रोकना खतरनाक करतब है और इससे बचा जाना चाहिए।