Hanuman Chalisa
✕

अगर आप बीड़ी, सिगरेट या तंबाकू के शौकीन हैं, तो आपके बच्चे में हो सकती है ये कमी

Published: मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 (16:17 IST)
धूम्रपान या स्मोकिंग करना सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है, ये खुद इन चीजों का विज्ञापन देने वाली कंपनियां भी मानती हैं। अब तक आपने सिर्फ धूम्रपान करने वाले लोगों पर इसके दुष्परिणामों के बारे में सुना या देखा होगा, लेकिन यह उनके बच्चों के लिए भी खतरनाक है।
 
जी हां, अगर आप भी धूम्रपान के शौकीन या आदत के शिकार हैं, तो यह आदत न केवल आपके लिए घातक है, बल्कि आपके बच्चों के लिए भी बेहद नुकसानदायक साबित हो सकती है।
 
रिसर्च में इस बात का खुलासा हो चुकी है, कि जो लोग धूम्रपान करते हैं उनके बच्चे, खास तौर ये बेटों में यह सीधे तौर पर प्रभाव डालता है। यह लड़कों में शुक्राणुओं के कमी के रूप में घातक हो सकता है। 
 
शोध बताते हैं कि अगर आप धूम्रपान के आदि हैं तो आपके बेटे में शुक्राणुओं की कमी हो सकती है और अगर आपके पिता धूम्रपान की आदत के शिकार हैं, तो इसका खामियाजा शुक्राणुओं की कमी के रूप में आपको भुगतना पड़ सकता है। 
 
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जो पुरुष अपने साथी के गर्भकाल के दौरान धूम्रपान करते हैं, उनके बच्चों में अन्य बच्चों की तुलना में शुक्राणु संख्या 50 फीसदी तक कम हो सकती है। स्वीडन की एक यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने स्वीडन के 17 से 20 वर्ष आयुवर्ग के 104 लोगों पर यह अध्ययन किया। 
 
अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार जब उन्होंने गर्भवती महिला के निकोटिन के संपर्क में आने, सामाजिक आर्थिक कारक और भावी पिता की धूम्रपान की आदत के बीच संबंध देखा तो पता चला कि धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के बच्चों में उन बच्चों की तुलना में शुक्राणु संख्या 51 फीसदी कम थी जिनके पिता धूम्रपान नहीं करते थे। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अगला लेख