biodatamaker

सावधान! खाली पेट लीची खाना है खतरनाक

Updated: मंगलवार, 6 जून 2017 (16:13 IST)
लीची एक खूबसूरत, स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन खाली पेट इसका सेवन करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां, अगर आप लीची खा रहे हैं तो आपको इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि कहीं आप खाली पेट तो इसे नहीं खा रहे! अगर आप खाली पेट लीची का सेवन कर रहे हैं तो आपकी जान खतरे में है। 
 
शोध में यह बात सामने आई है और साबित हो चुकी है कि खाली पेट लीची खाना, मस्तिष्क से जुड़ी एक ऐसी बीमारी को जन्म दे सकता है जो आपको मौत के मुंह में भी पहुंचा सकती है। एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) नामक इस  बीमारी के कारण 2014 तक हर साल 100 लोग मौत के शिकार बनते थे। इस बीमारी का कारण वैज्ञानिकों ने लीची फल को बताया है। 
 
लीची में प्राकृतिक रूप से हाईपोग्लिसीन-ए और मिथाईलेन्साइक्लोप्रोपाइलिगसीन नाम के जहरीले तत्व होते हैं, जो शरीर में फैटी ऐसिड मेटाबॉलिज्म बनने में रुकावट पैदा करते हैं। इसकी वजह से ही ब्लड- शुगर का स्तर कम हो जाता है और मस्तिष्क संबंधी दिक्कतें होने के साथ ही दौरे पड़ने लगते हैं। 
 
रिसर्चर्स की यह खोज 'द लैनसेट' नाम की मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुई। 2013 में नैशनल सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (NCDC) और यूएस सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल ने इस मामले में एक साझा शोध भी किया।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख