Hanuman Chalisa
✕

न्यू ईयर पार्टी में ड्रिंक ज्यादा हो गई? तो अब कॉफी पीजिए, जानिए क्यों

Updated: गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (12:05 IST)
रात की पार्टी में ड्रि‍ंक कुछ ज्यादा हो गई हो, तो अब हैंगोवर से निपटना मुश्किल नहीं होगा। आपका ये काम तो सिर्फ एक कप कॉफी ही कर देगी। जी हां जनाब, ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक शोध में खुलासा हुआ है। एक अध्ययन में कहा गया है कि हैंगओवर से निपटने के लिए बस एक कप कॉफी की जरूरत है। 
 
अध्ययन में पाया गया कि एक एस्प्रिन के साथ सुबह एक कप गर्म कॉफी पीने से हैंगओवर दूर हो जाता है। यह पारंपरिक तरीका आधुनिक तरीके जिसमें कार्बनिक मधु का उपचार है, से कहीं अच्छा है। 
 
अध्ययन में यह भी पाया गया कि कॉफी में पाए जाने वाला कैफीन और एस्प्रिन में मौजूद एंटी-इन्फलामेटरी तत्व अल्कोहल से ल़ड़ने में भी बेहद कारगर साबित हो सकता हैं। फिलाडेलिया की टीम ने यह अध्ययन किया है। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने लैबोरेटरी में कुछ चूहे को शुद्ध अल्कोहल देकर सिरदर्द के लिए प्रेरित किया। उसके बाद चूहे को कैफीन के साथ एस्प्रिन दिया।
 
अध्ययन में देखा गया कि चूहे का सिरदर्द एकदम गायब हो गया। दूसरी तरफ नोर्वियन यूनिवर्सिटी साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि जो लोग प्रतिदिन बहुत ज्यादा कैफीन लेते हैं, उन्हें सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। यह अध्ययन 'जर्नल ऑफ हेडेच पैन' में प्रकाशित हुआ है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख