ramcharitmanas
✕

रिसर्च में दावा: चॉकलेट खाओगे तो दूर हो जाएगी गले की खराश

Updated: मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (15:49 IST)
अगर आपको चॉकलेट पसंद हैं तो अब आपके पास उसे खाने का एक बेहतरीन बहाना है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि चॉकलेट लगातार हो रही खांसी के लिए अच्छा इलाज है।

द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की दवा बनाने वाली कंपनी एसईईके ने ‘कोका’ में एक ऐसा प्राकृतिक तत्व खोजा है जो गले में होने वाले खराश के कारणों को दूर कर सकता है।

फिलवक्त खराशों को नियंत्रित करने वाली दवाओं (कफ सिरप) में कोडिन नामक नशे का प्रयोग होता है।

वैज्ञानिक ‘थियोब्रोमिन’ पर आधारित दवा बनाने में जुटे हुए हैं। इसके बारे में उनका कहना है कि इसमें लगातार खांसी उत्पन्न करने वाली वैगस तंत्रिकाओं में हो रही परेशानियों को दूर करने की क्षमता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि थियोब्रोमिन कोका से बने उत्पादों में काफी मात्रा में पाया जाता है।

प्रोफेसर एलेन मॉरिस का कहना है, 'फिलहाल बाजार में उपलब्ध नशा आधारित दवाओं जैसे कोडिन के नुकसान को देखते हुए हमें एक नशारहित दवा की सख्त जरूरत है, जिससे रोगियों में जल्दी सुधार हो सके।

उन्होंने कहा, 'वैसे तो सैद्धांतिक रूप से यह तय हो चुका है कि एक डार्क चॉकलेट में काफी मात्रा में थियोब्रोमिन मिलता है मगर शोध में अभी भी इसकी सही खुराक तय होना बाकी है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख