suvichar

आम खाने से पहले इसे पढ़ें, फलों का राजा कहीं बीमारी लेकर तो नहीं आ रहा

Updated: बुधवार, 16 जून 2021 (14:16 IST)
आम का फल गर्मी के मौसम का स्वादिष्ट सहारा होता है। आम को फलों का राजा कहा जाता है। भला कौन होगा जो इस रसीले और मीठे फल का स्वाद नहीं लेना चाहेगा। लेकिन फल को जल्दी बड़ा करने के चक्कर में इस फल में ऐसे खतरनाक रसायन डाले जा रहे हैं जो किसी भी अच्छे-भले इंसान को बहुत बीमार कर सकते हैं। 
 
 बाजार में बिकने वाले आम जितने अधिक पीले और मीठे रस से भरे हैं उनमें आर्सेनिक और फॉस्फोरस हो सकता है, जो आपके शरीर में कैंसर को जन्‍म दे सकता है।
 
विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय जो आम बाजार में बिक रहे हैं, वो डाल से गिरे हुए कच्‍चे आम हैं, जिन्‍हें पाल में रख कर पकाया गया है। आम को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्‍तेमाल किया जाता है। जबकि भारतीय दंड संहिता की धारा 44 ए के अंतर्गत यह रसायन प्रतिबंधित है।
 
कैल्शियम कार्बाइड से आम पकाने की प्रक्रिया में फॉस्फोरस और आर्सेनिक बनता है, जो किडनी, हार्ट और लीवर को डैमेज कर सकता है। कैल्शियम कार्बाइड मस्तिष्‍क और फेफड़ों के लिए भी खतरनाक है।
 
 इससे पेट का इंफेक्‍शन भी हो सकता है। यही नहीं अगर बीमारी गंभीर हो गई, तो कैंसर का रूप ले सकती है।
याद रखिए अगली बार जब आप फलों के शहंशाह की तरफ हाथ बढ़ाएं तो उसकी पकाने की प्रक्रिया पर भी गौर फरमा लीजिएगा..। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख