Hanuman Chalisa

Health Benefits to Getting Sound Sleep : खूबसूरती का रिश्ता नींद से है, जानिए कैसे आए मीठी नींद

अच्छे भोजन का संबंध अच्छी नींद से है और अच्छी नींद का संबंध सुंदरता से। गहरी नींद आपको खूबसूरत बनाएगी। आपको चाहिए ब्यूटी स्लीप तो इसे पाने के उपाय अपनाइए। नींद न आना एक बीमारी है। इससे प्रभावित व्यक्ति ठीक से सो नहीं पाता है।
 
वह थोड़ी-सी आवाज या रोशनी से जग जाता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अच्छी सेहत के लिए व्यक्ति की नींद पूरी होना आवश्यक होता है। कुछ लोग नींद न आने के कारण नींद की गोलियों का सेवन करते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
 
नींद से शारीरिक एवं मानसिक थकान दूर होती है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए कम से कम 7-8 घंटे सोना आवश्यक होता है। अच्छी नींद आने के बाद व्यक्ति तरोताजा महसूस करता है, साथ ही उसे नई स्फूर्ति का एहसास होता है।
 
नींद न आने के मुख्य कारण : - मानसिक तनाव, क्रोध, चिंतन, अधिक उत्तेजना, कब्ज, धूम्रपान, चाय-कॉफी का अत्यधिक सेवन, आवश्यकता से कम या अधिक खाना या गरिष्ठ मसालेदार भोजन का सेवन करना।
 
अनिद्रा में आहार की भूमिका :- अनिद्रा में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। नवीन शोधों से यह पता चला है कि संतुलित आहार का सेवन किया जाए तो अनिद्रा की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इनसे बचें :- भोजन में ज्यादा शक्कर, मैदा, ज्यादा तले गरिष्ठ भोजन, चर्बीयुक्त पदार्थ, गर्म मसाला व ज्यादा मसालेदार भोजन, ज्यादा चाय व कॉफी, चॉकलेट, ठंडे पेय पदार्थ, अल्कोहल इत्यादि का सेवन न करें।
 
उपयोग करें :- अपने भोजन में अंकुरित अनाज, दही, दूध, ताजे फल, ताजी हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद इत्यादि को अवश्य शामिल करें।

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

अगला लेख