kundali milan
✕

Stamina बढ़ाने के लिए युवा करें यह 5 काम

Updated: शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (09:43 IST)
इन दिनों युवाओं के बीच एक चर्चा का विषय बना हुआ है, स्टैमिना की कमी। स्टैमिना को हम शरीर की कार्य करने की क्षमता और ऊर्जा से समझ सकते हैं। अगर आप भी अपना स्टैमिना बढ़ाना चाहते हैं तो इन बातों पर अवश्य ध्यान दें-
 
आजकल युवा व्यसन का शिकार हो रहा है, इन चीजों में वह इस तरह मस्त हो जाता है कि उसे दुनिया का होश ही नहीं रहता। यदि आपको धूम्रपान और अन्य व्यसन करने की आदत है तो उसे छोड़ने या कम करने के प्रयास करें। यह चीजें आपके शरीर को अंदर से कमजोर कर देती है। जिससे आपकी कार्य क्षमता कम हो जाती है।
 
युवा आयु में आजकल जंक फूड का सेवन अधिक होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। जंक फूड की जगह पौष्टिक भोजन की आदत डालें। जिससे आपके शरीर में वह तत्व जा सके जिनकी उसे आवश्यकता है।
 
कसरत करें, युवाओं में आजकल देखा गया है कि वह अपने शरीर के प्रति जागरूक नहीं रहते हैं जिससे अन्य बीमारियों के साथ स्टैमिना में कमी की समस्या भी आती है। योग, कसरत या व्यायाम करने से शरीर बनेगा और कार्य करने की क्षमता अर्थात स्टैमिना भी बढ़ेगा।
 
स्टैमिना बढ़ाने के लिए डॉक्टर का परामर्श भी लीजिए। कई बार पोषक तत्वों की कमी से भी स्टैमिना कम होने की समस्या आती है। जिसे दवाइयों और एक डाइट चार्ट से हल किया जा सकता है।
 
एक दिनचर्या बनाने का प्रयास करें। हमारा शरीर एक ऐसी मशीन की तरह है जो जितनी मेहनत और नियमित रूप से चलती है उतनी अधिक इसकी क्षमता और आयु बढ़ती है। इसीलिए एक नियमित दिनचर्या पर अमल करने का प्रयास करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

अगला लेख