dipawali
✕

ये 5 योगासन रोकेंगे बालों का झड़ना

Updated: मंगलवार, 20 जून 2017 (13:17 IST)
योग न केवल स्वास्थ्य, शरीर व मानसिक समस्याओं का निराकरण करता है, बल्कि आपकी सौंदर्य समस्याओं के लिए भी यह एक स्थायी समधान साबित हो सकता है। बालों का झड़ना वर्तमान में एक गंभीर समस्या है, लेकिन इसका समाधान भी योग के पास है। जानिए 5 योगा व प्राणायाम, जो बाल झड़ने की समस्या से आपको निजात दिलाएंगे और उनमें वृद्धि भी करेंगे  - 
 
1 कपालभांति - कपालभांति प्रणायाम मस्तिष्क को अतिरिक्त ऑक्सीजन पहुंचाने में कारगर है, जिससे मस्तिष्क की कई समस्याओं का एक साथ समाधान संभव है। बालों की समस्या भी मस्तिष्क के ऊपरी भाग से जुड़ी है, अत: कपालभांति करना फायदेमंद होगा।
 
2 भस्त्रिका - यह भी एक प्रकार का प्रणायाम है, जो तनाव एवं नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याओं को समाप्त करता है। बाल झड़ने की समस्या का एक कारण तनाव  और नर्वस संबंधी परेशानी हो सकता है, अत: यह लाभकारी है।


3 शीर्षासन - शीर्षासन, सिर एवं पूरे शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और व्याधियों को समाप्त करता है, जिससे बालों का झड़ना स्वत: ही समाप्त हो जाता है और उनमें वृद्धि होती है।  
 
4 सर्वांग आसन - सर्वांग आसन भी सिर तक रक्त के संचार को बेहतर तरीके से पहुंचाने में मदद करता है, जिसके कारण बालों का झड़ना भी कम होता है और उनका विकास भी बेहतर होता है। 
 
5 अधो मुखा स्वासन - इस आसन से आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे बालों का झड़ना कम हो सकता है साथ ही इसे करना, सर्दी, खांसी या फिर साइनस जैसी बीमारी में भी लाभ देता है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख