Daily Horoscope

World Physical Therapy Day 2021 - जानिए क्यों मनाया जाता है विश्‍व भौतिक चिकित्सा दिवस और महत्‍व

Updated: बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (15:04 IST)
फिजिकल थेरेपी का बदलती लाइफस्‍टाइल में योगदान बढ़ता जा रहा है। जी हां, अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल से युवाओं को भी इसकी जरूरत पड़ने लगी है। पुराने दर्द से राहत दिलाने में फिजिकल थेरेपी बहुत उपयुक्‍त है। हर साल 8 सितंबर को विश्‍व भौतिक चिकित्‍सा दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल इसकी अलग ही थीम रहती है। हालांकि पिछले 2 साल में कोविड के दौरान फिजिकल थेरेपी की अहम भूमिका रही है। आइए जानते हैं फिजिकल थेरेपी के बारे में। फिजिकल थेरेपी दिवस की शुरूआत 8 सितंबर 1951 में हुई थी। विश्‍व भौतिक चिकित्‍सा परिसंघ द्वारा 'विश्‍व भौतिक परिषद दिवस को मनाने की औपचारिक घोषणा 8 सितंबर 1996 को की गई थी। इसके बाद से हर साल 8 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का महत्‍व है कई सारी असहनीय पीड़ा और स्थितियों में बड़े पैमाने पर इसका प्रयोग किया जाता है। 
 
फिजिकल थेरेपी कब दी जाती है -
 
दरअसल, फिजिकल थेरेपी आपकी बॉडी में हो रहे असहनीय दर्द को कम करने के लिए दी जाती है। जब आपकी बॉडी का अंदरूनी हिस्‍सा बुरी तरह से दब जाता है या मूवमेंट नहीं कर पाता है, तब खासतौर पर यह थेरेपी दी जाती है। मुख्‍य रूप कार्य -
 
- दर्द कम करने में मदद करना। 
- हड्डियों में हो रहे दर्द को कम करना। 
- काम करने में असमर्थ अंग के मूवमेंट को बढ़ाना।  
- सर्जरी, चोट लगना, फ्रेक्‍चर होना जैसी चीजों की रिकवरी में मदद करना।
 
इन बीमारियों में भी दी जाती है फीजिकल थेरेपी 
 
सायटिका, कमर दर्द, लकवा, मांसपेशियों में खिंचाव होना, अस्‍‍थमा, फाइब्रोमयल्गिया, संतुलन, कमर में जलन होने जैसी समस्‍या में राहत देती है। दर्द कम करने के साथ यह आपके तनाव को भी कम करती है। 
 
वर्ल्‍ड फिजिकल थेरेपी डे 2021 थीम - 
 
हर साल कुछ नई थीम रखी जाती है। लेकिन पिछले 2 साल में कोविड काल इसका बहुत योगदान रहा। विश्‍व भौतिक चिकित्‍सा दिवस 2021 थीम - -रिहैबिलेशन और लॉन्‍ग कोविड-19'' है। गौरतलब है कि कोरोनाकाल अभी भी जारी है। और संगठन द्वारा इसी थीम को आगे बढ़ाना का फैसला लिया गया। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख