dharma sangrah
✕

World Organ Donation Day क्यों मनाया जाता है?

Updated: शनिवार, 12 अगस्त 2023 (17:50 IST)
world organ donation day 2023
हर साल 13 अगस्त को world organ donation day मनाया जाता है। अंगदान करना जीवन का सबसे बड़ा महापुण्‍य है। अंगदान के ज़रिए दूसरों का जीवन बचाया जा सकता है। इस दिवस के ज़रिए लोगों को अंगदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जाता है। आपको बता दें कि डॉक्टर जिस व्यक्ति को ब्रेन डेड घोषित कर देता है, उनके अंग दान किए जा सकते हैं। चलिए जानते हैं इस दिवस से जुड़ी ज़रूरी बातें...
 
कब हुई थी अंगदान दिवस को मनाने की शुरूआत 
अंगदान और प्रत्‍यारोपण 'मानव अंग प्रत्‍यारोपण अधिनियम 1994' के अंदर आता है। फरवरी 1995 से यह कानूनी रूप से लागू हुआ था। इसके बाद 2011 में अधिनियम में संशोधन कर ऊतक यानी टिश्‍यू को भी इसके अंतर्गत लाया गया। हालांकि आज भी देश में अंगदान करने के प्रति लोग बहुत अधिक जागरूक नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर साल करीब लाखों लोगों की मौत शरीर के अंग खराब होने से मौत हो जाती है। 
किन अंगों और ऊतकों को दान किया जा सकता है?
सबसे पहले बता दें कि अंग और ऊतक दोनों अलग-अलग चीजें होती है। अंग (organ)और ऊतक (tissue)क्‍या होते हैं। दरअसल अंग शरीर का एक हिस्‍सा होता है। जो विशिष्‍ठ प्रकार का कार्य करते हैं। अंग में ह्दय, फेफड़े, गूर्दे, यक़त और आंत प्रत्‍यारोपित और दान कर सकते हैं। वहीं ऊतक जो प्रत्‍या‍रोपित हो सकते हैं जैसे - अस्थ्यिां, कार्निया, ह्दय वॉल्‍व, नसें, त्‍वचा, रक्‍त वाहिकाएं और कण्‍डरा। 
 
कौन, कब कर सकता है दान? 
अगर प्राकृतिक मृत्यु होती है तो कॉर्निया, दिल के वॉल्‍व और हड्डी को दान किया जा सकता है। वहीं 18 वर्ष से कम उम्र के बच्‍चों को भी ऑर्गन डोनेशन किया जा सकता है। लेकिन  माता-पिता की अनुमति होना आवश्‍यक है। वहीं कैंसर, एचआईवी, मधुमेह, ह्दय के मरीज होने पर अंगदान करने से पहले डॉक्‍टर से जरूर चर्चा करें।  
ALSO READ: डेंगू निरोधक दिवस: डेंगू होने के कारण, लक्षण, इलाज और बचने के तरीके

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख