Daily Horoscope
✕

अगर आप भी हैं धूम्रपान की आदत से परेशान, तो जा सकती है आपकी जान

Updated: गुरुवार, 31 मई 2018 (13:20 IST)
यह 5 बातें पढ़ेंगे तो जरूर छोड़ देंगे सिगरेट पीना 
 
धूम्रपान जैसी आदत छोड़ना इतना आसान नहीं है, हम जानते हैं। लेकिन इस अच्छे काम में आपको जो परेशानियां महसूस होंगी उन्हें कम जरूर किया जा सकता है। अगर आपने धूम्रपान पूरी तरह से छोड़ने का मन बना लिया है तो यह टिप्स आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। जरूर जानिए यह उपयोगी टिप्स, जो खास आपके लिए है - 
 
1 धूम्रपान एक लत है जिसे छोड़ना आसान नहीं है। अगर आप सोच रहे हैं कि इसे धीरे-धीरे छोड़ देंगे, तो यह काम और भी कठिन हो जाएगा। एक बार निश्चय करके इसे छोड़ने का काम आज से ही शुरू करें।
 
2 एक बार जब आप धूम्रपान छोड़ने की पहल करेंगे, हो सकता है कि आपको पहले की अपेक्षा भूख ज्यादा लगने लगे, क्योंकि धूम्रपान से भूख मर जाती है। ऐसे में अधि‍क मीठा या वसा यु्क्त खाने के बजाए हरी सब्जियां और ताजे फलों को खाएं।
 
3 धूम्रपान छोड़ने की आपकी कोशि‍श जारी है और आपको य‍ह काम असंभव सा लग रहा है, तो खुद को प्रोत्साहित करें और अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। आपकी यह कोशि‍श जरूर पूरी होगी।

4  धूम्रपान की लत आपको बार-बार यह याद दिलाती है कि आपको धूम्रपान करना है। इससे बचने के लिए खुद को किसी ऐसे कार्य में व्यस्त रखें जो आपको पसंद है और जिसे करने में आप खुशी और उत्साह महसूस करें। सामान्यत: तनाव धूम्रपान करने के लिए प्रेरित करता है लेकिन आप खुशी के साथ व्यस्त होंगे तो इसे रोकना आसान हो जाएगा।
 
5  हो सकता है धूम्रपान छोड़ने की वजह से आपको पाचन संबंधी परेशानी हो या कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हों। इनसे बचने के लिए डॉक्टर से परामर्श लें और अपनी कोशि‍श जारी रखें।

ALSO READ: नशा खराब करता है आपकी शान, ना डालें खतरे में जान

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख