Hanuman Chalisa
✕

28 जुलाई : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जानें इस रोग के बारे में

Updated: गुरुवार, 27 जुलाई 2023 (16:59 IST)
World Hepatitis Day 2023 : प्रतिवर्ष स्वास्थ्य को लेकर सजगता बढ़ाने के लिए 28 जुलाई को वर्ल्‍ड हेपेटाइटिस डे या विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का खास उद्देश्य हैं इस गंभीर रोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। हेपेटाइटिस यह लीवर से जुड़ी गंभीर बीमारी होती है। इस बीमारी का सही समय पर इलाज नहीं होने से यह कैंसर में परिवर्तित हो जाती है। 
 
हालांकि यह दिन अमेरिकन जेनेटिसिस्ट बरूच सैम्युअल ब्‍लूमबर्ग की याद में मनाया जाता है। इनके द्वारा हेपेटाइटिस B पर काफी शोध किया गया। 
 
आइए आज के इस बीमारी के बारे में जानते हैं इसके लक्षण और उपचार के बारे में: 
 
हेपेटाइटिस क्‍या है? हेपेटाइटिस से लीवर में सूजन आ जाता है। इसकी वजह से कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। इस वायरस के प्रमुख रूप से 5 स्‍ट्रेन होते हैं। जिन्हें अल्फाबेट से पहचाना जाता है। हेपेटाइटिस A, B, C, D, E।  
 
- हेपेटाइटिस A और E दूषित पानी पीने और खाने से होती है।
- हेपेटाइटिस B सेक्‍सुअल कॉन्‍टैक्‍ट की वजह से फैलता है।
- हेपेटाइटिस c ब्लड ट्रांसफ्यूजन की वजह से भी हो जाता है।
-साथ ही खून चढ़ाने से भी इस बीमारी का खतरा रहता है।
-जो हेपेटाइटिस B का शिकार होते हैं उन्‍हें  D का खतरा भी रहता है।
 
लक्षण : उल्टी होना, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना, बुखार आना, त्वचा पीली पड़ना, आंखें पीली पड़ जाना, यूरिन का रंग डार्क पीला होना।
 
उपचार : 
- अपने टूथब्रश, रेजर और अन्‍य प्रोडक्‍ट्स किसी से शेयर नहीं करें।
-  शराब, तंबाकू और अन्य निकोटिन युक्त चीजों का सेवन नहीं करें।
- दूषित भोजन और पानी पीने से बचना।
- योग, व्यायाम लगातार करते रहे।
- डॉक्टर के संपर्क में रहे।
- सुरक्षित तरह से शारीरिक संबंध बनाएं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: सेलिब्रिटी क्यों खाते हैं avocado? फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे

ALSO READ: Health Tips : बुढ़ापे में भी आपको जवान बनाए रखेगा ये बेहद करामाती फल, मात्र 5 रुपए में मिल जाएगा

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख