Hanuman Chalisa

Health Care Tips : भोजन को वायरस फ्री रखने के लिए WHO ने सुझाए ये 5 मंत्र

Updated: बुधवार, 15 जुलाई 2020 (18:08 IST)
कोविड-19 से निपटने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इस संक्रमण से बचने के लिए हर तरह से जागरूकता फैलाई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हमारे भोजन को दूषित होने से बचाने के लिए हमारे आहार को सेहतमंद बनाए रखने के लिए 5 खास टिप्स दिए हैं। ये WHO के 5 खास मंत्र हैं।
 
फ्रिज में खाने को स्टोर करके रखना एक आम बात है। हम सभी ऐसा करते हैं जिसमें सब्जियां और पका हुआ भोजन दोनों ही शामिल हैं। लेकिन जब हम इन्हें अपने फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं, तो कुछ बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखने की जरूरत है जिसके बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सेहतमंद आहार के बारे में ये 5 सूत्र दिए हैं।
 
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन वीडियो के माध्यम से यह जानकारी दे रहा है कि कैसे आप अपने फ्रिज में रखे भोजन को बैक्टीरिया और वायरस फ्री रख सकते हैं और ये कौन-से बैक्टीरिया और वायरस हैं?
 
डब्लूएचओ की तरफ वीडियो में बताया गया है कि हम अपने भोजन को फ्रिज या अन्य स्थानों पर स्टोर करके रखते हैं तो उनमें 3 तरह के माइक्रोऑर्गेनिजम होते हैं। इनमें बैक्टीरिया, वायरस और फंगस शामिल होते हैं।
 
सबसे पहले वे माइक्रोऑर्गेनिजम होते हैं, जो हमारे खाने को टेस्टी और हेल्दी बनाने का काम करते हैं, जैसे दूध से दही जमाने वाला गुड बैक्टीरिया।
 
दूसरी तरह के माइक्रोऑर्गेनिजम वे होते हैं, जो खाने के स्वाद को पूरी तरह से खराब कर देते हैं और उस भोजन से स्मेल आने लगती है।
 
वहीं तीसरे माइक्रोऑर्गेनिजम वे होते हैं जिनके बारे में स्वाद और गंध से कुछ भी पता नहीं चलता है।
 
WHO के अनुसार तीसरा माइक्रोऑर्गेनिजम हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है, क्योंकि इसमें स्वाद और गंध से कुछ भी पता नहीं चलता है। लेकिन दूसरे नंबर के माइक्रोऑर्गेनिजम में हमें पता चल जाता है, क्योंकि दूसरे माइक्रोऑर्गेनिजम के खाने में से स्मेल आने लगती है और फूड का स्वाद भी बदल जाता है।
 
तीसरी कैटेगरी के माइक्रोऑर्गेनिजम के बारे में हमें पता नहीं चल पाता है और हम भोजन को बनाकर खा लेते हैं। ये आमतौर पर नॉनवेज फूड में अधिक पाए जाते हैं।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भोजन को सेहतमंद बनाए रखने के लिए 5 मंत्र बताए हैं-
 
सबसे पहले खाने की किसी भी चीज को जब आप हाथ लगाएं तो हाथों को अच्छी तरह से साबुन से साफ करें।
 
फ्रिज में खाना जब रखते हैं, तब कच्चा और पका हुआ भोजन दोनों को अलग-अलग रखें। ऐसे में उनमें पैथोजेनिक माइक्रोऑर्गेनिजम आराम से नहीं पनप पाते हैं।
 
पैथोजेनिक माइक्रोऑर्गेनिजम से बचने के लिए भोजन को अच्छी तरह पकाएं। कच्चा या अधपका भोजन खाने से बचें।
 
खाना बनाते समय स्वच्छ पानी का इस्तेमाल करें।
 
भोजन को सही टेम्परेचर पर स्टोर करें ताकि बैक्टीरिया पनप न पाए।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आखिर कौन है यूपी में नकल संस्कृति का जनक?

बयानों की आग में झुलसता भारत: क्या शब्दों से बढ़ रही है देश की मुश्किलें?

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्तों को दें इन 5 में से कोई एक गिफ्ट

Friendship Day Wishes 2026: फ्रेंडशिप डे पर अपने खास मित्रों को भेजें ये 10 फ्रेंडली शुभकामना मैसेज

अगर गालियों से समाज का पतन होता है तो इसकी शुरुआत आपके बेडरूम से हो चुकी है

अगला लेख