dharma sangrah

सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश : दक्षिणायन में करें यह दान

Updated: बुधवार, 15 जुलाई 2020 (15:19 IST)
सूर्यदेव के कर्क राशि में प्रवेश करने को कर्क संक्रांति कहा जाता है। कर्क संक्रांति सूर्यदेव की दक्षिण यात्रा के प्रारंभ को दर्शाती है जिसे दक्षिणायन कहते हैं। कर्क संक्रांति को छह माह के उत्तरायण काल का अंत माना जाता है। इस दिन से दक्षिणायन की शुरुआत होती है, जो मकर संक्रांति तक चलती है।

माना जाता है इस दिन से छह माह तक देवताओं की रात्रि आरंभ हो जाती है। मकर संक्रांति से अग्नि तत्व बढ़ता है, जबकि कर्क संक्रांति से जल तत्व की अधिकता हो जाती है।
 
दक्षिणायन के चारों माह में भगवान विष्णु और भगवान शिव का पूजन किया जाता है। इस दिन तुलसी पत्र से भगवान विष्णु की पूजा करना फलदायी माना गया है। पितरों की शांति के लिए पिंड दान किया जाता है। कर्क संक्रांति को किसी भी शुभ और नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ नहीं माना जाता है।

इस समय किए जाने वाले कार्यों में देवों का आशीर्वाद नहीं प्राप्त होता है। इस दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

संक्रांति में की गई सूर्य उपासना से दोषों का शमन होता है। सूर्यदेव से सदा स्वस्थ रहने से कामना करें।

आदित्य स्तोत्र एवं सूर्य मंत्र का पाठ करें। इस समय में शहद का प्रयोग लाभकारी माना जाता है।

कर्क संक्रांति पर वस्त्र एवं खाने की चीजों और विशेषकर तेल के दान का विशेष महत्व है।
 
करें इन 5 चीजों का दान
 
- सुहागन बुजुर्ग महिला को वस्त्र 
 
-किसी बुजुर्ग को पूजा में पहनने वाला धोती वस्त्र 
 
-किसी बालिका को नारंगी रंग का परिधान
 
-किसी बालक को हरे फल
 
-किसी नवविवाहित दम्पत्ति को भोजन कराएं। 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का अपनी राशि में प्रवेश इन 5 राशियों के लिए वरदान! करियर में तरक्की और मोटी सैलरी के योग

रक्षाबंधन 2026 पर चंद्र ग्रहण का साया! जानें राखी बांधने का शुभ समय और सही मुहूर्त

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–9 लौंग)

अगला लेख