ramcharitmanas

World Diabetes Day 2020: डायबिटीज रोगियों को पता होनी चाहिए ये जरूरी बातें

Updated: शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (20:18 IST)
14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। मधुमेह यानी डायबिटीज इसे धीमा जहर कहना गलत नहीं होगा। अधिकतर मरीजों को पता ही नहीं होता कि वह डायबिटीज का शिकार बन चुके हैं। मधुमेह के रोगी का आहार केवल पेट भरने के लिए ही नहीं होता, उसके शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को संतुलित रखने में सहायक होता है। चूंकि यह रोग मनुष्य के साथ जीवन भर रहता है इसलिए जरूरी है कि वह अपने खानपान पर हमेशा ध्यान रखें। डायबिटीज रोगियों के लिए  ये बेहद जरूरी हैं
 
आखिर डायबिटीज के कारण क्‍या हैं...
 
आखिर डायबिटीज के कारण क्या है ? आपको बता दें, कि बहुत ज्यादा तनाव, व्यायाम की कमी, खानपान पर ध्यान न देंना इसकी वजहें है। इसलिए इस बीमारी से दूर रहने के लिए दिनचर्या का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसलिए जरूरी है कि नियमित रूप से व्यायाम किया जाएं। खान-पान पर कंट्रोल रखें। सही और पोष्टिक चीजों का ही सेवन करें।
 
इसके अलावा स्वस्थ्य जीवन के लिए इन बातों का जरूर ख्याल रखें-
 
1. डायबिटीज ऐसा रोग है जिसमें व्यक्ति को काफी परहेज से रहना होता है। बदपरहेजी करने के दूरगामी परिणाम बुरे होते है।
 
2. इन्सुलिन हार्मोन के स्रावण में कमी से डायबिटीज रोग होता है। डायबिटीज आनुवांशिक या उम्र बढ़ने पर या मोटापे के कारण या तनाव के कारण हो सकता है।
 
3. आमतौर पर मरीज ब्लडशुगर की नार्मल रिपोर्ट आते ही लापरवाह हो जाता है। मधुमेह के मरीज के मुंह में गया हर कौर उसके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इसलिए जो भी खाएं सोच समझकर खाएं।
 
4. मधुमेह के रोगी को आंखों व किडनी के रोग, सुन्नपन आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सदैव यही प्रयत्न करना चाहिए कि ब्लड ग्लूकोज लेवल फास्टिंग 70-110 मिलीग्राम/ डीएल व खाना खाने के 2 घंटे बाद का 100-140 मिलीग्राम डीएल बना रहे।
 
5. इसके लिए इन्हें खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 45 मिनट से 1 घंटा तेज गति से पैदल चलना या अन्य कोई भी व्यायाम करना चाहिए।
 
6. सही समय पर दवाई या इंसुलिन लेना चाहिए। डायबिटिक व्यक्ति को अपने वजन व लंबाई के अनुसार प्रस्तावित कैलोरीज से 5 प्रतिशत कम कैलोरी का सेवन करना चाहिए।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जीना सीखिए

Friendship Day 2026: अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए 5 यूनिक गिफ्ट आइडिया, नया ट्रेंड हो रहा वायरल

Friendship Day 2026: कैसे दोस्तों के दोस्त बन जाते हैं जिंदगी के सबसे पक्के दोस्त?

गाली पर इतना बवाल क्यों? भाषा बिगड़ रही है, या समाज का असली चेहरा सामने आ रहा है?

कागज से नहीं, भ्रांतियों से बचने की आवश्यकता है

अगला लेख