sawan somwar

आइए जानते हैं, क्या है मधुमेह?

Updated: मंगलवार, 31 मार्च 2020 (19:33 IST)
पिछले 10 सालों से भारत में मधुमेह रोगियों की संख्या में चिंताजनक वृद्धि हुई है। आंकड़ों की यह बढ़त आधुनिक जीवन शैली और आहार की अनियमितता की वजह से विकराल हो रही है। लेकिन हम में से बहुत से लोग नहीं जानते कि मधुमेह आखिर है क्या और किन कारणों से यह लगातार फैल रहा है। 
 
डॉ. संजय गुजराती दे रहे हैं मधुमेह से जुड़ी जानकारियां जो पाठकों को इस बीमारी को समझने में मदद करेगी। डॉ. गुजराती जानेमाने फीजिशियन और कॉर्डियोलॉजिस्ट हैं। मधुमेह पर उन्हें विशेषज्ञता हासिल है।
 
सवाल : मधुमेह क्या है? 
 
डॉ. संजय गुजराती : रक्त में शर्करा की अधिकता को मधुमेह कहते हैं। 
 
सवाल : यह किन लोगों को होता है? 
 
डॉ. संजय गुजराती :
 
* पारिवारिक इतिहास- यदि दोनों अभिभावक मधुमेह रोगी हों तो संभावनाएं अधिक हैं, 
 
* ज्यादा वजन
 
* ज्यादा देर तक बैठने वाला काम करना
 
* मधुमेह के अन्य कारण हैं - 
 
* मानसिक तनाव
 
* दवाओं की अधिकता की वजह से
 
* गर्भावस्था
 
* बढ़ती आयु के साथ संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
 
* वसायुक्त पदार्थ ज्यादा खाने वाले लोग
 
जिन महिलाओं का बार-बार गर्भपात हुआ हो या जिन्होंने ज्यादा वजन वाले बच्चे को जन्म दिया हो। 
 
सवाल : मधुमेह के लक्षण क्या हैं? 
 
डॉ. संजय गुजराती : 
 
* अत्यधिक प्यास (‍अति पिपासा)
* अत्यधिक मूत्र उत्पादन (बहुमूत्रता)
* अत्यधिक खाना (अति क्षुधा)
* कमजोरी
* जख्म देर से भरना
* हाथों, पैरों और गुप्तांगों पर खुजली वाले जख्म
लेखक के बारे में
डॉ. संजय गुजराती
एमडी, फिजीशियन एंड कार्डियोलॉजी.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख