sawan somwar

आइए जानें, मधुमेह देखभाल का स्कोर कार्ड कैसे बनाएं

Updated: मंगलवार, 31 मार्च 2020 (19:31 IST)
मधुमेह रोगियों को जब अपनी स्थिति के बारे में पता चलता है तब उनको घबराना नहीं चाहिए। अन्य रोगों की तरह यह भी एक रोग है और नियमित दिनचर्या, व्यायाम और नियमित रूप से दवाएं एवं इंजेक्शन लेकर कोई भी मधुमेह रोगी सामान्य जीवन जी सकता है। 
 
सभी क्षेत्रों के लोग; नेता, खिलाड़ी, राजनीतिज्ञ, गायक, अभिनेताओं को मधुमेह है, लेकिन वे अभी भी अति सक्रिय और सामाजिक रूप से उपयोगी जीवन जी रहे हैं। डॉ. संजय गुजराती जानेमाने फीजिशियन और कॉर्डियोलॉजिस्ट हैं। मधुमेह पर उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। डॉ. गुजराती दे रहे हैं वेबदुनिया के पाठकों के प्रश्नों का जवाब।
 
सवाल : मधुमेह देखभाल स्कोर कार्ड कैसे बनाएं 
 
डॉ. संजय गुजराती : आप इस तरह से अपना स्कोर कार्ड बना सकते हैं- 
 
मधुमेह देखभाल स्कोर कार्ड 
 
सलाह धूम्रपान न करना 1 पॉइंट
सामान्य वजन 1 पॉइंट
व्यायाम 4 घंटे/ सप्ताह 1 पॉइंट
आहार 1 पॉइंट
नियमित जांच 1 पॉइंट
 
रक्तदाब रक्तदाब <130/80 1 पॉइंट
 
कोलेस्ट्रॉल स्तर 180 एमजी/ डीएल से कम है 1 पॉइंट
एलडीएल-सी 100
एमजी/ डीएल से कम 1 पॉइंट
 
मधुमेह नियंत्रण एचबीए 1 सी % <7.0 % 1 पॉइंट
 
आंखें हर साल जांच कराई जाती हैं 1 पॉइंट
पैर हर साल जांच कराए जाते हैं 1 पॉइंट
 
संरक्षक दवाएं यदि एस्पिरिन लेते हैं 
यदि एसीईआई (ACEI) लेते हैं
यदि स्टेटिन लेते हैं 1 पॉइंट 
 
स्कोर का क्या मतलब है?
 
9-10 उत्कृष्ट मधुमेह नियंत्रण
8 बहुत बढ़िया मधुमेह नियंत्रण
7 साधारण मधुमेह नियंत्रण
<6 खराब मधुमेह नियंत्रण
 
मधुमेह देखभाल कार्ड उन चीजों की सूची है जिनकी जांच तब की जाएगी, जब आप मधुमेह क्लीनिक में भाग लेंगे। आपका डॉक्टर या नर्स आपके साथ हर जांच के बारे में चर्चा करेंगे। आपके लिए अपने लक्ष्य को समझना और उसे हासिल करने का तरीका जानना महत्वपूर्ण है।
लेखक के बारे में
डॉ. संजय गुजराती
एमडी, फिजीशियन एंड कार्डियोलॉजी.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता