1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. winter season health care

Winter Health Care : सर्दी के मौसम में बीमार और बुजुर्ग रखें इन बातों का ख्याल

हेल्थ केयर
ठंड के मौसम में सेहत का ख्याल रखने की जरूरत होती है ये बात हम सभी जानते है, लेकिन ठंड के मौसम में बीमार, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष तौर पर अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। इन्हें सर्दी के मौसम में ज्यादा सावधानी  रखनी चाहिए। ताकि ये सर्द मौसम किसी तरह की कोई परेशानी में न ला सकें। तो आइए जानते हैं सर्दी के मौसम में किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
 
विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में रक्तवाहिनियां सिकुड़ जाती हैं। इसका असर हृदय को खून पहुंचाने वाली धमनी पर भी पड़ता है। इसलिए हृदय रोगियों को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। 
 
इससे बचने के लिए ज्यादा ठंडे माहौल में जाने से बचना चाहिए। 
 
यदि ठंड में बाहर निकलें तो अच्छी तरह से ऊनी वस्त्र पहनकर और सिर में भी टोपी आदि लगाकर निकलें। 
 
इसके साथ ज्यादा फैट वाली चीजें खाना और सिगरेट, शराब आदि का सेवन बिल्कुल बंद कर दें। 
 
सुबह-शाम 3-4 किमी सैर जरूर करें। 
 
नमक का सेवन कम करें। 
 
मक्खन व घी का प्रयोग भी सीमित मात्रा में करें। 
 
मानसिक रूप से स्वस्थ रहे। और तनाव से बचें।
 
गुनगुनी धूप का आनंद लें लेकिन सिर को अधिक तपने ना दें। 
 
अधिक ठंड बढ़ने पर ताप सेंके मगर कुछ दूरी से। 
 
ताजा सब्जियां और दलिया का सेवन करें। 
 
मीठा अधिक खाने से बचें। 
 
ज्यादा नहीं लेकिन थोड़ा-थोड़ा व्यायाम जरूर करें।
अगला लेख
chhath puja 2020 : छठ व्रत कथा, पूजा और अनुष्ठान विधि यहां मिलेगी