suvichar

अगर ठंड में खुजली से परेशान हैं तो हमारे पास समाधान हैं

Updated: बुधवार, 18 जनवरी 2023 (13:11 IST)
- ईशु शर्मा
 
सर्दियों के मौसम में रूखी त्वचा होने के कारण कई समस्या होती हैं, जैसे जलन और खुजली होना। त्वचा में खुजली कई कारणों से हो सकती है, जैसे कि ठंडी हवा के कारण त्वचा का सुखना, ज़्यादा गरम पानी से नहाना, कम पानी पीना, नहाने के बाद बॉडी लोशन या तेल न लगाना या ऊनी कपड़ों से एलर्जी होना। कई लोगों को इसकी गंभीर समस्या होती है पर सर्दियों में खुजली होना सामान्य बात है। तो चलिए जानते है कि क्या है इस समस्या का समाधान......
 
1. नीम का पानी- 
कोरोना के समय नीम के पानी का इस्तेमाल कई लोगों ने बैक्टीरिया (bacterial) और वायरल इन्फेक्शन (viral infection) से बचने के लिए किया था। नीम में एंटीसेप्टिक (antiseptic) और एंटी बैक्टीरियल (antibacterial) गुण होते हैं जो आपकी त्वचा को इन्फेक्शन और खुजली से बचाते है। नीम के पानी से नहाने के लिए आप कुछ नीम के पत्तों को पानी में डाल कर उबाल लें और इस पानी का प्रयोग करें। 
 
2. सरसों के तेल की मालिश- 
सरसों के तेल की मालिश से आपके शरीर की डेड स्किन हटेगी और आपकी त्वचा को गर्माहट मिलेगी। सरसों का तेल आपकी त्वचा को हाइड्रेट (hydrate) करेगा जिससे खुजली जैसी समस्या दूर होगी। आप सरसों के तेल को हल्का गरम करके अपने शरीर में मालिश करके सुबह गुनगुने पानी से नहा सकते हैं। 
 
3. पानी का ज़्यादा सेवन करें-
कम पानी का सेवन शरीर में खुजली का सबसे मुख्य कारण है। कम पानी की वजह से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, जिससे जलन और खुजली जैसी समस्या होती है। सर्दियों में ज़्यादा पानी का सेवन करें जिससे आपका शरीर डेटॉक्स (detox) होगा और खुजली, मुंहासे, दाने उठने जैसी समस्या से राहत मिलेगी। 
 
4. ज़्यादा गरम पानी का इस्तेमाल न करें- 
गरम पानी त्वचा को ड्राई कर देता है और ज़्यादा गरम पानी से आपकी त्वचा की ऊपर की परत फट सकती है, जिससे ड्राई स्किन और जलन जैसी समस्या हो सकती है। अत: हमेशा नहाने के लिए गुनगुने पानी का ही प्रयोग करें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Winter में Glycerine का प्रयोग कैसे करें

ALSO READ: मेथी खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख