sundarkand
✕

यदि है ये समस्या तो नहीं पीना चाहिए अदरक वाली चाय

Updated: बुधवार, 19 जुलाई 2023 (18:13 IST)
Disadvantages of ginger tea: कई लोगों को बगैर अदरक के चाय पसंद ही नहीं आती है। यदि आप भी अदरक वाली चाया को पीना पसंद करते हैं तो यह भी जानना जरूरी है कि इसे पीने से कहीं आपकी समस्या बढ़ तो नहीं रही है? यानी आपको यदि हमारी बताई समस्या है तो अदरक वाली चाय पीने से वह समस्या और भी बढ़ जाएगी या वह कभी ठीक नहीं होगी।
 
पेट की समस्या : यदि आपको पेट में किसी भी प्रकार की समस्या है तो अदरक वाली चाय न पिएं। जैसे कब्ज, गैस, एसिडिटी आदि समस्या हो तो अदरकवाली चाय से यह समस्या और बढ़ सकती है। अदरक वाली चाय पीने से पेट में जलन पैदा होती है।
 
बवासीर : यदि आपको बवासीर या इससे संबंधित ही किसी भी प्रकार का कोई रोग है तो अदरक की चाय आपके लिए और भी ज्यादा नुकसान दायक रहेगी।
शुगर : यदि आपको शुगर से संबंधित कोई समस्या है तो यह आपके लिए नुकसान दायक है। यह सुगर लेवल को घटा सकती है।
 
पिंपल्स : आपके चेहरे पर किसी कारण से पिंपल्स हैं तो इस चाय को पीने यह समस्या और बढ़ जाएगी।
 
पित्त की समस्या : यदि आपको पित्त की समस्या है तो इसे और बढ़ जाएगी क्योंकि अदरक वाली चाय शरीर में गर्मी पैदा करती है।
 
दुबलापन : कहते हैं कि अदरक वाली चाय पीने से वजन भी कम होता है और यदि आप दुबले हैं तो इस चाय को पीने से परहेज करें। 
 
चक्कर और कमजोरी : आपको किसी कारणवश चक्कर और कमजोरी है तो अदरक की चाय का सेवन करने से यह समस्या और बढ़ जाएगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख