Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Vestibular Hypofunction क्या है? जानिए वरुण धवन किस बीमारी का हुए हैं शिकार?

अभिनेता वरुण धवन ने जिस Vestibular Hypofunction बीमारी का खुलासा किया है आइए जानें कि आखिर वह क्या है और क्या है इस बीमारी के लक्षण....वरुण धवन और इस बीमारी की खास बातें  
 
1. इस बीमारी में इंसान धीरे-धीरे अपने शरीर का बैलेंस खोने लगता है। 
 
2. इंडिया टूडे को दिए एक इंटरव्यू में वरुण ने बताया कि मैंने खुद पर इतना प्रेशर दे दिया था जिसकी सजा मैं अभी तक भुगत रहा हूं यही वजह है कि मैं वेस्टीबुलर हायपोफंक्शन से जूझ रहा हूं।
 
क्या है Vestibular Hypofunction वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन
 
वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन में कान का संतुलन वाला हिस्सा जो दिमाग को मैसेज भेजता है वह अपना काम अच्छे से करना बंद कर देता है।
 
यह एक तरफ हाइपोफंक्शन है या सिर के दोनों तरफ अगर ऐसा होने लगा तो दोतरफा हाइपोफंक्शन हो सकता है।
 
 इस बीमारी में कान के अंदर वह हिस्सा प्रभावित होता है जिसका असर पूरे बॉडी पर पड़ता है। 
 
अगर यह ठीक से काम न करे तो बॉडी अपना बैलेंस खोने लगती है। 
 
कारण : कान में खराब ब्लड सर्कुलेशन, इंफेक्शन, कैल्शियम का कचरा होने के कारण यह बीमारी हो सकती है। 
 
लक्षण :बीमारी के कई तरह के लक्षण हो सकते हैं जैसे- चक्कर आना, उल्टी, चिंता, डगमगाना, किसी चीज में ध्यान न लगना, कोई भी चीज धुंधला दिखना। एकाग्रता की कमी, ड्राइविंग करते वक्त भी देखने और गाड़ी चलाने में दिक्कत होना।  
 
 इसमें धीरे-धीरे सुनने की शक्ति भी खत्म होने लगती है।  
 
वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन का इलाज 
 
वीएच के इलाज के लिए कई तरीके निकाले गए हैं, जिसमें एंटीबायोटिक्स या एंटीफंगल उपचार या सर्जरी के जरिए भी इसका इलाज किया जा सकता है। 
 
इसका इलाज बहुत धीमा है लेकिन अगर समय पर नहीं किया गया तो यह घातक साबित हो सकता है।  

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

अगला लेख