biodatamaker

Weight loss: जानिए नियमित skipping करने के फायदे

Updated: मंगलवार, 23 जून 2020 (17:21 IST)
कोरोनावायरस के चलते हमारे जीवन में कई तरह के बदलाव हुए हैं, वहीं बदलाव के अंतर्गत घर में एक्सरसाइज कर खुद को फिट रखने की जदोजहद भी इसमें शामिल है। लॉकडाउन के दौरान लोग खुद को कैसे घर पर रहकर फिट रख सकते हैं, इस पर काम कर रहे हैं। हम आपको बता दें कि यदि आप भी फिट रहने के तरीके खोज रहे हैं तो इसमें आप रस्सी कूदने को एक व्यायाम के तौर पर शामिल कर सकते हैं। इस व्यायाम में न ही आपको ज्यादा जगह चाहिए, न ही खास उपकरण। इसे आप अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं।
 
वैसे भी अधिकतर लोग रस्सी कूदना पसंद करते हैं, क्योंकि यह एक आसान, सुविधाजनक और प्रभावी व्यायाम है, वहीं यह हमारे बचपन की यादों को भी ताजा करती है। बचपन में काफी मजे से बच्चे रस्सी कूदना पसंद करते हैं, वहीं कोरोना काल के दौरान खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आप रस्सी को अपनी दिनचर्या में एक व्यायाम के तौर पर शामिल कर सकते हैं, जो आपको एक्टिव, फिट और सेहतमंद रहने में मदद करेगी। तो आइए जानते हैं रस्सी कूदने से क्या-क्या फायदे होते हैं?
 
स्किपिंग के फायदे
 
स्किपिंग कार्डियो एक्सरसाइज है। यह आपकी कैलोरी को कम करने में मदद करती है। स्किपिंग अगर आप नियमित करते हैं तो वजन बढ़ने जैसी परेशानी से आप बच सकते हैं।
 
सिर्फ 1 मिनट के लिए स्किप करने से आपको 15 से 20 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। इसका मतलब है कि लगभग 15 मिनट की स्किपिंग से 200-300 कैलोरी बर्न की जा सकती है।
 
कोरोनावायरस को कम करने के लिए लोग घर पर रह रहे हैं। लेकिन घर पर रहने से हमारे शरीर का व्यायाम न होने और एक्टिविटी न होने से हम अस्वस्थ रह सकते हैं। इसलिए दैनिक व्यायाम जैसे कि योग का अभ्यास नियमित रूप से किया जाना चाहिए। वहीं यदि आप शारीरिक रूप से एक्टिव और फिट रहने के लिए स्किपिंग करना चाहते हैं, तो ये टिप्स आपके लिए हैं-
 
1. स्कीपिंग करने के लिए एक खुली जगह, जैसे छत, बालकनी या अपने घर के बगीचे को चुनें।
 
2. एक अच्छी रस्सी लें। ध्यान रहे कि रस्सी मजबूत होनी चाहिए।
 
3. अपनी हाइट के अनुसार ही रस्सी को एडजस्ट करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख