Hanuman Chalisa
✕

मोटापा कम करता है तरबूज, जानें कारण...

Written By WD
Updated: गुरुवार, 26 मई 2016 (15:34 IST)
गर्मी के दिनों में अगर आप वजन कम करने केे लिए परेशान हैं, तो तरबूज खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। जी हां, रोजाना तरबूज की एक फांक का सेवन न केवल आपको दिल के दौरे से बचा सकता है बल्कि खतरनाक कोलेस्ट्रोल के निर्माण को बंद कर वजन बढ़ने से भी रोकता है।
 
खाने से पहले तरबूज का सेवन करने से आपका पेट काफी भर जाता है जिसके बाद आप खाने की कम मात्रा ही ग्रहण कर पाते हैं  और आपका वजन कम होने लगता है। इसके अलावा शोध में भी इस बात की पुष्ट‍ि हुई है कि तरबूज से वजन कम होता है।

अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने चूहों को उच्च वसायुक्त आहार देने के बाद पाया कि तरबूज के सेवन ने उनकी अतिरिक्त चर्बी को कम कर दिया और खतरनाक कोलेस्ट्रोल ‘लो डेनसिटी लिपोप्रोटीन(एलडीएल) को बनने से रोकने में मदद की।

एलडीएल कोलेस्ट्रोल का एक प्रकार है जो धमनियों में रूकावट पैदा कर दिल के दौरे को आमंत्रण देता है ।
 
डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार तरबूज वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इससे रक्त वाहिकाओं के भीतर चर्बी नहीं जमती शोधकर्ताओं का मानना है कि तरबूज के पोषक तत्वों का राज उसके रस में पाए जाने वाले स्रिटूलाइन रसायन में छुपा है।
 
 
पूर्व के अध्ययनों में यह पाया गया था कि स्रिटूलाइन रक्तचाप को कम कर दिल के दौरे को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है ।यह शोध रिपोर्ट जर्नल आफ न्यूट्रिशनल बायोकैमेस्ट्री में प्रकाशित हो चुकी  है।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख