dharma sangrah
✕

हिन्दी कविता : दिल मांगे! और...

Updated: गुरुवार, 26 मई 2016 (15:06 IST)
- निशा माथुर


 
बादलों की आहट को सुनकर, सावन में नाच उठता है मोर, 
सुंदर पंखों को भूल, पैर देखकर कैसे, हो जाता कमजोर।
कस्तूरी मृग में, यायावर-सा सुगंध को, ढूंढ रहा चहुंओर, 
मृगतृष्णा का यह खेल है सारा, क्यूं दिल मांगे कुछ और?
 
मरुस्थल की तपती भटकन में कल-कल मीठे झरने का शोर, 
खारे सागर में मुसाफिर, दूर से दिख जाए, जीवन का छोर। 
कुम्हलाता, अकुलाता जून है व्याकुल, यूं बरसे घटा घनघोर।
फिर भी मरीचिका के दामन को पकड़े, क्यूं दिल मांगे और?
 
दिनभर के भूखे को, भोजन की थाली में, ज्यूं रोटी का कौर, 
कड़ी धूप में व्यथित पथिक को, मिल गई बरगद की ठौर।
लाख कोहिनूर झोली में मानव के, छूना चांद-गगन की ओर, 
मानों-अरमानों से भरी गठरिया, अब क्यूं दिल मांगे फिर और?
 
प्रेम-प्यार का सुधा कलश है, फिर क्यूं भीगी पलकें, भीगे कोर, 
अपनी काया की पहचान बना, नाम बना, वक्त भी होगा तेरी ओर।
आगत-विगत सब खाली हाथ हैं, नश्वर जीवन पर किसका जोर, 
बंद मुट्ठी क्या लेकर है जाना, रुक जा... दिल मांगे कुछ और!

 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख