sundarkand

Health Tips: दूध और पानी गलत तरीके से पीने पर देते हैं बीमारियों को बुलावा, जानिए कैसे?

Updated: मंगलवार, 31 मई 2022 (17:05 IST)
इन दिनों महिलाओं में घुटने दुखने की समस्या आम बात हो गई है। लेकिन यह समस्या एकदम से नहीं होती है। एक समय बाद घुटने दुखने लगते हैं, इसके बाद आराम नहीं मिलता है। वहीं कई लोगों को अपच की समस्या बनी रहती है। जिसका एक प्रमुख कारण है दूध। जी हां, जब भी पेट खराब होता है तो सबसे पहले यही कहते हैं कि दूध नहीं पीना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं दूध और पानी गलत तरीके से पीने से यह समस्याएं आपको घेर रही है। इसलिए आज आपको बताते हैं दूध और पानी कैसे पीना चाहिए। इससे घुटने और अपच की समस्या नहीं होगी- 
 
दूध कब और कैसे पीना चाहिए-  
 
दूध हड्डियां मजबूत करता है। कैल्शियम की मात्रा को पूरा करता है। दूध हमेशा रात को पीना चाहिए। लेकिन शाम को खाना खाने के 2 घंटे बाद गुनगुना दूध पीना चाहिए। ध्यान रहे दूध हमेशा खड़े हो कर पिया जाता है। इससे हाजमें की दिक्कत नहीं होती है। साथ ही खड़े हो कर दूध पीने से घुटने खराब होने का डर नहीं रहता है, कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। यह आपकी स्किन के लिए भी काफी गुणकारी होता है। 
 
* पानी कब और कैसे पीना चाहिए- 
 
आपको भी यही लग रहा होगा कि पानी तो हम रोज ही पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पानी गलत तरीके से पीने से घुटने की समस्या बढ़ने लगती है। खड़े होकर पानी पीने से सीधे हमारे पेट पर प्रेशर बनता है और इसोफेगस से होकर पानी प्रेशर के साथ पेट में जाता है। जिससे पेट के आसपास मौजूद तंत्र और मांसपेशियों पर इसका असर पड़ता है। इससे शरीर के बायोलॉजिकल सिस्टम पर असर पड़ता है। इसलिए ध्यान रहें जब भी पानी पीए हमेशा बैठकर पीए। 
 
कई बार पानी को एक ही सांस में पी जाते हैं या ऊपर से गट-गट कर के पीते। ऐसा करके आप बीमारियों को बुलावा देते हैं। ध्यान रहे पानी हमेशा बैठकर और एक-एक सीप के साथ पीना चाहिए।

ALSO READ: अंडरआर्म्स की बदबू से आप भी परेशान है तो आजमाएं ये 5 सरल नुस्खे

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख