ramcharitmanas
✕

Vitamin D Deficiency: इन 5 लोगों में विटामिन डी की कमी होती है सबसे जल्दी

Updated: गुरुवार, 10 मार्च 2022 (10:05 IST)
बॉडी में किसी भी विटामिन या पोषक तत्व की कमी होने पर शरीर में प्रभाव दिखने लगते हैं। आपको कभी कमजोरी महसूस होगी, कभी जोड़ों में दर्द होगा। ऐसे ही शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में एक नहीं कई सारी बीमारियां आपको घेर सकती है। जी हां, थकावट होना, डिप्रेशन का शिकार होना, नींद नहीं आना, बेचैनी होना, तनाव रहना, ओवरथिंकिंग की समस्या होना। आइए जानते हैं किन लोगों के शरीर में विटामिन डी की खतरा अधिक होता है -


1. ऑफिस जाने वाले लोग - जी हां, जिनका ऑफिस टाइम सुबह 9 से 5 बजे रहता है उनमें विटामिन डी की कमी अधिक होते हैं। जी हां, क्योंकि वे सुबह-सुबह की ताजी धूप नहीं ले पाते हैं। जिससे शरीर में विटामिन डी की कमी होती है। सूरज के किरणों से प्राकृतिक विटामिन डी मिलता है। इसके बाद गाय के दूध में सबसे अधिक विटामिन डी होता है।

2. 55 साल से अधिक उम्र - 55 साल के शरीर में वैसे कई चीजों की कमी होने लगती है। लेकिन शरीर में विटामिन डी की कमी से आपके ऊपर बहुत अधिक असर पड़ता है। चिड़चिड़ापन होना, नींद नहीं आना, तनाव होना, अकेलापन महसूस होना, जोड़ों में दर्द होना। बुढ़ापे में इस तरह के लक्षण नहीं दिखे इसलिए वक्त 6 महीने या सालभर में जांच करा लें। जिससे आपको पता चल सकें। क्योंकि बॉडी में कमी होने पर लक्षण अवश्य दिखते हैं।

3.डार्क स्किन वाले लोग - अगर आपकी त्वचा का रंग डार्क है तो आपको विटामिन डी लेना जरूरी है। क्योंकि गहरे रंग के काले लोगों की एपिडर्मल, त्वचा की सबसे पहली परत में अधिक मेलेनिन होता है, जिससे शरीर के लिए सूरज की रोशनी का उत्पादन करना अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाता हो जाताहै।

4. वेजिटेरियन - वेजिटेरियन है तो विटामिन डी की कमी होना स्वाभाविक है। वीगन वालों के लिए कई सारे फल और डेयरी प्रोडक्ट में भी विटामिन डी होता है। जिसका सेवन आपको लगातार करना होगा। क्योंकि फल या डेयरी प्रोडक्ट भी नियमित रूप से नहीं खाने पर विटामिन डी की कमी पूरी नहीं होगी। वहीं नॉन-वेजिटेरियन अंडा और अन्य चीजें खाते हैं जिसमें बहुत अधिक विटामिन डी होता है।

5.हाई वसा - विटामिन डी के लिए आपको अपनी बॉडी में जगह बनाना होगी। अगर आपकी बॉडी में 30 से अधिक बॉडी मास इंडेक्स है तो उसे कम करने की जरूरत है। क्योंकि विटामिन डी आपकी बॉडी में पूर्ण रूप से अंदर तक नहीं पहुंच सकेंगा। 

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख