गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Vitamin D Deficiency
Written By

Vitamin D Deficiency: घर में कैद होने से हो रही है विटामिन D की कमी, कैसे करें इसे पूरी

Vitamin D Deficiency: घर में कैद होने से हो रही है विटामिन D की कमी, कैसे करें इसे पूरी - Vitamin D Deficiency
विटामिन डी हमारी सेहत के लिए हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक है। हड्डियों, दांत और मांसपेशियों को तंदरूस्त, स्ट्रॉन्ग बनाए रखने के लिए विटामिन डी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कोरोनावायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए लोग अधिकतर समय अपने घर में बिता रहे हैं। ऐसे में विटामिन डी की कमी से उन्हें अन्य शारारिक परेशानियां घेर सकती है। इसके लिए जरूरी है, कि इसकी महत्वता को नजरअंदाज न करते हुए इसकी कमी को कैसे दूर किया जा सकता है। इस बारे में सोचा जाएं और इसकी कमी को दूर किया जाएं।

तो आइए जानते है इस लेख में कैसे आप विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते है, लेकिन सबसे पहले जानते है इसकी कमी से क्या-क्या सेहत समस्या होती है।
 
हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 लक्षण जो शरीर में विटामिन डी (Vitamin D) की कमी की ओर इशारा करते है। जैसे ही आपको खुद में नीचे बताए गए लक्षण नजर आए, तुरंत ही विटामिन डी की कमी को पूरा करें।
 
1 हड्डी और मांसपेशि‍यां कमजोर - यदि आप हड्ड‍ियों में दर्द व कमजोरी के साथ ही मांसपेशि‍यों में लगातार दर्द महसूस कर रहे हैं, तो यह विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है। विटामिन डी हड्ड‍ि‍यों के लिए अति आवश्यक होने के साथ ही दांतों और मांसपेशि‍यों के लिए भी बहुत जरूरी पोषक तत्व है।
 
2 उच्च रक्तचाप - अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है, तो इसका असर आपके ब्लडप्रेशर यानि रक्तचाप पर पड़ सकता है। इसकी कमी से अक्सर उच्च रक्तचाप की समस्या पैदा होती है।
 
3 तनाव एवं उदासी - खास तौर से महिलाओं में विटामिन डी की कमी से तनाव की समस्या पैदा हो जाती है और इसके कारण वे लगातार उदासी महसूस करती हैं। महिलाओं में विटामिन डी की आवश्यकता अधि‍क होती है।
 
4 मूड पर असर - शरीर में विटामिन डी की कमी का सीधा असर आपके मूड पर पड़ता है। इसकी कमी से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन के निर्माण पर असर पड़ता है जो आपके बदलते मूड के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
 
5 आलस और थकान - अगर आप अपने अंदर ऊर्जा की महसूस करते हैं और लगातार थकान व आलस से भरा महसूस करते हैं, तो शरीर में विटामिन डी के स्तर की जांच करवाइए। विटामिन डी की कमी के कारण भी हो सकता है।
 
इन चीजों से दूर होगी विटमिन डी की कमी
 
साल्मन फिश यह ओमेगा 3 फैटी ऐसिड से भरपूर है। जो विटामिन डी का एक बेहतरीन स्त्रोत है। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं और मछली खाते हैं तो साल्मन मछली का सेवन जरूर करें। इससे आपके शरीर में हुई विटामिन डी की कमी दूर हो जाएगी। 
 
अंडा भी विटमिन डी का एक बहुत बढ़िया सोर्स है। अंडे के योक यानी पीले वाले हिस्से के सेवन से आप विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते है।
 
ऑरेज जूस विटामिन सी के साथ ही साथ विटामिन डी की कमी को भी दूर करने में मदद करता है। आप फ्रेश संतरे का जूस नियमित पिएं तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी दूर हो जाएगी।
 
गाय का दूध विटमिन डी का एक अच्छा सोर्स है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लो फैट मिल्क की जगह लोगों को फुल क्रीम मिल्क पीना चाहिए जिसमें ज्यादा विटमिन डी और कैल्शियम होता है।
 
दही का सेवन भी विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। आप इसका सेवन नियमित करते है, तो आपको बहुत फायदा होगा।