Hanuman Chalisa
✕

Morning Walk में मोबाइल का इस्‍तेमाल किया तो होंगे ये नुकसान

Updated: शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (10:06 IST)
इस नए दौर में हर किसी को मोबाइल फोन यूज करने की आदत हो चुकी है। मोबाइल के बगैर कुछ भी संभव नहीं। सुबह उठते ही सबसे पहले फोन उठाकर नए नोटिफिकेशन चेक करते हैं। यहां तक की मॉर्निंग वॉक करते समय भी लोग मोबाइल का इस्‍तेमाल करना बंद नहीं करते। अगर आपको भी सुबह टहलते वक्त मोबाइल की आदत है तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।

मांसपेशियों में दर्द
मॉर्निंग वॉक करते समय हम अपनी दोनों हाथों को ऊपर नीचे करते हैं। इस प्रक्रिया में पूरे हाथों और मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार जब हम मोबाइल को एक हाथ में पकड़कर टहलते हैं तो हमारे मसल्स में असंतुलन पैदा हो जाता है। यह मांसपेशियों में दर्द का कारण बन सकता है।

पोस्चर करता है खराब
मॉर्निंग वॉक करते समय लगातार फोन के इस्तेमाल से हमारा बॉडी पोस्चर खराब हो जाता है। टहलते समय स्पाइनल कॉर्ड हमेशा सीधी रहना चाहिए। मोबाइल इस्तेमाल करने से हमारा सारा ध्यान उसी पर रहता है और हमारी रीढ़ की हड्डी सीधी नहीं रहती। लंबे समय तक इस तरह टहलने से आपका बॉडी पोस्चर खराब हो जाता है।

हो सकता है बैक पेन
लंबे समय तक गलत तरीके से टहलने से हमारा बॉडी पोस्चर खराब हो जाता है। ऐसे में यह की समस्या का कारण बन सकता है। इसलिए टहलते वक्त मोबाइल का यूज इग्नोर करें।

एकाग्रता होती है खत्म
टहलते वक्त हमारा सारा ध्यान केवल अपने शरीर पर रहना चाहिए लेकिन, मोबाइल के इस्तेमाल के कारण ऐसा नहीं हो पाता है। हमारा ध्यान मोबाइल पर रहता है, जिससे मन की एकाग्रता खत्म हो जाती है और हमें वो लाभ नहीं मिल पाता जो एक्सरसाइज करने से मिल सकता था।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख