suvichar
✕

UNICEF - यूनिसेफ़ दिवस (विश्व बाल कोष दिवस) के बारे में 10 खास बातें

Updated: शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (14:13 IST)
किसी भी देश का भविष्य आने वाली पीढ़ी होती है। आने वाली पीढ़ी का नजरिया और भी अलग होता है। इसलिए अक्सर कहते हैं माता-पिता और बच्‍चों के बीच में जनरेशन गैप है। हालांकि आने वाली जो चल रहा उससे बेहतर कार्य करेगी और देश अधिक विकसित होगा। लेकिन छोटे कस्बों से निकलने वाली पीढ़ी आज भी बहुत पीछे है। इसलिए देश में जो यूनिफॉर्मिटी आना चाहिए शायद देश उस वजह से तेजी से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। हर साल 11 दिसंबर को विश्व बाल कोष दिवस (United Nations Children's Fund) मनाया जाता है। आइए इस खास दिवस पर जानते हैं यूनिसेफ दिवस की खास बातें -

- यूनिसेफ (UNICEF) यह संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा बनाया संगठन है। इस संगठन के माध्यम से बच्चों को जरूरी बुनियादी चीजें उपलब्ध कराई जाती है। यूनिसेफ प्रमुख रूप से विकासशील देशों में व्यापक स्तर पर कार्य करता है। इसी के साथ जो परिवार सक्षम नहीं है उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। गरीब परिवारों के लिए उपयुक्त नीतियों और सेवाएं प्रदान करने के प्रति यूनिसेफ संकल्पबद्ध रहता है। हालांकि यूनिसेफ सबसे अधिक गरीबी, आपदा, हिंसा, शोषण और विकलांगता से पीड़ित लोगों की सहायता करता है। 

- संयुक्त राष्ट्र बाल कोष 11 दिसंबर, 1946 को बनाया गया था। शुरुआत में इसे संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्‍ट्रीय बाल आपातकालीन कोष कहा जाता था। इस कोष को बनाने का उद्देश्‍य आपातकालीन स्थिति में बच्चों और महिलाओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना।

- 1950 में यूनिसेफ ने अपना विस्तार किया। और विकासशील देशों को अपनी सूची में शामिल किया। इससे बच्चों और महिलाओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया।

- संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्‍ट्रीय बाल आपातकालीन कोष में 1953 में बड़ा बदलाव किया गया। अंतरराष्ट्रीय और आपात कालीन दोनों ही शब्दों को हटा दिया।

- यूनिसेफ के पहले चेयरपर्सन लुडविक विटोल्ड राजचमन थे।

- वर्तमान में यूनिसेफ के ब्रांड एम्बेसडर मिल्‍ली बॉबी ब्राउन है। वहीं भारत के कई सितारे यूनिसेफ के ब्रांड एम्बेसडर रह चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर और आमिर खान रह चुके हैं।



- 8 मार्च 2021 को यूनिसेफ ने चौंकाने वाला खुलासा किया। 8 मार्च को अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्‍होंने बाल विवाह को लेकर खुलासा किया। दुनियाभर में आज करीब 65 करोड़ लड़कियों और महिलाओं का बचपन में ही विवाह हो गया था। इनमें भारत, नाइजीरिया, ब्राजील, और बांग्लादेश है। कोविड-19 ए थ्रेट टू प्रोग्रेस अगेंस्ट चाइल्ड मैरिज विषय पर विश्लेषण किया गया जिसमे संभावना जताई गई की इस दशक के अंत तक करीब 1 करोड़ बाल विवाह हो सकते हैं।

- वर्तमान में यूनिसेफ करीब 190 देशों और क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। यूनिसेफ देशों के साथ जुड़कर, मेजबान सरकारों के साथ जुड़कर विकसित कार्यक्रमों के माध्यम से यूनिसेफ मिशन पूरा करते हैं।

- यूनिसेफ की रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस रिपोर्ट में साल 2020 में करीब  31 हजार बच्‍चे कोरोना से से संक्रमित हुए। हर दो मिनट में एक बच्चा इस संक्रमण की चपेट में आया है। हर 5 मिनट में एक बच्चे की इस बीमारी से मौत हुई।  HIV और एड्स ग्लोबल स्नैपशॉट ने चेतावनी जारी कर कहा कि इस पर जल्‍द से जल्‍द बढ़ने से रोका होगा।

- इस साल यूनिसेफ 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। 

ALSO READ: International Child Rights Day 2021 : अंतरराष्‍ट्रीय बाल अधिकार दिवस जानें क्यों मनाया जाता है
ALSO READ: World Day Against Child Labour : भारत के 2 राज्य हैं बाल मजदूरों का गढ़

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख