sundarkand
✕

आज है विश्व हृदय दिवस: जानिए 10 जरूरी बातें

Updated: गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (11:57 IST)
World Heart Day
 
आज विश्‍व हृदय दिवस (World Heart Day) है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य व्यस्त दिनचर्या में दिल को तंदुरुस्त बनाए रखने और सेहतमंद बने रहने के लिए लोगों को जागरूक करना है। प्रतिदिन थोड़ा व्यायाम और अच्छा खान-पान के साथ ही एक सही दिनचर्या बहुत जरूरी होती है। इस भागदौड़भरी जिंदगी में हम इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपनी सेहत का सही ख्याल ही नहीं रख पाते। जिस कारण तमाम तरह की बीमारियां हमें घेर लेती हैं। 
 
यदि आप सेहतमंद रहना चाहते हैं और अपने दिल को तंदुरुस्त रखना चाहते हैं तो 10 जरूरी बातें जान लीजिए।
 
1. भोजन की मात्रा पर ध्यान दें: सही आहार आपको फिट रहने में मदद करता है। जंकफूड के सेवन और अपने खानपान पर ध्यान न देने की वजह से मोटापे की समस्या व्यक्ति को घेर लेती है। मोटापे से रक्तचाप बढ़ता है और फिर दिल की अनेक बीमारियां होने का सदैव अंदेशा रहता है। इसलिए हमेशा अपने शरीर की जरूरत भर ही खाना खाएं।
 
2. प्रतिदिन व्यायाम जरूरी: सेहतमंद जिंदगी के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करके दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है, साथ ही पौष्टिक आहार का सेवन करें। अधिक फास्टफूड, तेल-मसाले और तले-भुने खानों को खाने से बचें।
 
3. तनाव से दूरी भली: तनाव आपके हृदय के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता है इसलिए तनावमुक्त रहने की कोशिश करें। खुद पर तनाव को हावी न होने दें। यदि आप ज्यादा तनाव में रहते है, तो दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा रहता है इसलिए खुद को खुश और तनावरहित रखने की कोशिश करें।
 
4. मेडिटेशन है जरूरी: आज की भागदौड़भरी जिंदगी में हर एक व्यक्ति खुद के लिए समय नहीं निकाल पाता, वहीं अपने काम को लेकर हमेशा सोच-विचार में डूबा रहता है। लेकिन एक सेहतमंद जिंदगी के लिए खुद के लिए समय जरूर निकालें। साथ ही अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन को शामिल करें ताकि आप खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकें।
 
5. घर पर बना खाना ही खाएं: यदि आप घर की अपेक्षा बाहर के फास्ट फूड के शौकीन हैं, तो इस आदत को बदलने का समय आ गया है। एक अच्छी सेहत के लिए सही आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि आप चाहते हैं कि आपका दिल तंदुरुस्त रहे और आपको दिल संबंधी बीमारी न हो तो फास्ट फूड के सेवन की बजाय घर के खाने को प्राथमिकता दें, क्योंकि घर का भोजन अधिक पौष्टिक होता है।
 
6. शुगर को नियंत्रण में रखें: दिल को स्वस्थ रखने के लिए शुगर की मात्रा में कंट्रोल रखें। ब्लड में शुगर की मात्रा भी दिल की बीमारियों की एक बड़ी वजह है। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो शुगर को नियंत्रण में रखें।
 
7. शराब और धूम्रपान से रहें दूर: दिल की बीमारियों से दूर रहने के लिए आपको शराब और धूम्रपान से भी दूरी बनानी पड़ेगी। शराब और धूम्रपान के नियमित सेवन से आप दिल संबंधी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
 
8. फाइबरयुक्त भोजन करें: अपनी डाइट में फाइबरयुक्त भोजन को जगह दें। साबुत दालें-अनाज, अंकुरित अनाज, हरी सब्जियां व फलों का सेवन करें। यह आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
 
9. ज्यादा नमक का सेवन न करें: खाने में ज्यादा नमक का सेवन न करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। भोजन में अधिक नमक की मात्रा होने से रक्तचाप बढ़ जाता है। इस कारण हृदय में कई बीमारियां होने की आशंका भी बढ़ जाती है।
 
10. कोलेस्ट्रॉल लेवल का रखें ख्याल: कोलेस्ट्रॉल के लेवल को लेकर अधिक सावधान और जागरूक बने रहें ताकि जिससे कि आप अपने हृदय की बेहतर सेहत के लिए समय पर बदलाव कर सकें।

heart care tips 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख