Daily Horoscope
✕

Tobacco Withdrawal Symptoms: धूम्रपान छोड़ने के बाद शरीर में किस तरह के लक्षण दिखते हैं?

Updated: मंगलवार, 30 मई 2023 (16:52 IST)
'इस शहर को ये हुआ क्या, कहीं राख है, कहीं धुआं-धुआं' सरकार के द्वारा बनाया गया ये विज्ञापन आपने ज़रूर सुना होगा। ये विज्ञापन धूम्रपान के खतरे के प्रति जागरूक करने के लिए बनाया गया है। आज के समय में स्मोकिंग कल्चर काफी आम है। इस डिजिटल और इ-कॉमर्स के ज़माने में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट भी आने लगी हैं। हर शहर आज के समय में सिर्फ प्रदूषण और धूम्रपान के धुएं से घिरा हुआ है। पर बढ़ते ज़माने के साथ कई लोग अपनी सेहत के लिए जागरूक हो रहे हैं। ऐसे में धूम्रपान छोड़ना उनके लिए थोड़ा मुश्किल है पर इम्पॉसिबल नहीं। आप इस आर्टिकल के ज़रिए जान सकते हैं कि धूम्रपान छोड़ने के बाद आपकी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है।
 
1. सिगरेट/तंबाकू की तलब होना: धूम्रपान या तंबाकू छोड़ने के बाद अक्सर लोगों को उनकी तलब लगती है। कुछ लोगों के लिए ये क्रेविंग बहुत ज़्यादा होती है। इस क्रेविंग से बचने के लिए आप एंटी-टोबैको मेडिसिन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन मेडिसिन की मदद से आप आसानी से धूम्रपान की लत को छोड़ सकते हैं।
 
2. चिड़चिड़ापन होना : कई लोगों को धूम्रपान छोड़ने के बाद चिड़चिड़ापन लगता है। साथ ही उनका मन भी उदास रहता है। धूम्रपान की लत की वजह से आपके शरीर में कई परिवर्तन आते हैं इसलिए धूम्रपान छोड़ने के बाद आपको चिड़चिड़ापन महसूस होता है। उदासी होने पर कुछ अच्छा सोचें और अपने धूम्रपान छोड़ने के फैसले पर टिके रहें। 
3. बेचैनी होना : धूम्रपान छोड़ने के बाद आपको बेचैनी हो सकती है। आपका दिमाग बिना निकोटीन के बेचैन होने लगता है। इस समस्या से बचने के लिए आपको एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए। साथ ही आप चाय या कॉफ़ी का सेवन भी कर सकते हैं।
 
4. सोने में समस्या : धूम्रपान छोड़ने के बाद सोने की समस्या आम है। बेचैनी और चिड़चिड़ापन के कारण आपको सोने में समस्या आती है। ऐसी परिस्थिति में अपने डॉक्टर से बात करें। साथ ही चाय या कॉफ़ी का सेवन रात के समय या सोने से पहले न करें। सोने से 30 मिनट पहले फ़ोन का इस्तेमाल न करें।
 
5. ज़्यादा भूख लगना या वज़न बढ़ना : धूम्रपान छोड़ने के बाद आपको ज़्यादा भूख लग सकती है क्योंकि आपकी कैलोरी ज़्यादा जल्दी बर्न होने लगती है। साथ ही स्ट्रेस और क्रेविंग के कारण भी आपको ज़्यादा भूख लगती है। कई लोगों का धूम्रपान छोड़ने के बाद वज़न बढ़ने लगता है। इस परिस्थिति में हेल्दी स्नैक का सेवन करें और साथ ही रेगुलर एक्सरसाइज करें। 
 
6. एंग्जायटी या स्ट्रेस होना : कई लोग धूम्रपान छोड़ने के बाद मूड स्विंग या एंग्जायटी का सामना करते हैं। कई लोग स्ट्रेस और एंग्जायटी से बचने के लिए भी धूम्रपान करना शुरू करते हैं। इस समस्या से बचने के लिए अपनी लाइफ स्टाइल में सुधार करें। साथ ही अपनी प्रॉब्लम के बारे में दूसरों से बात करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

अगला लेख